comscore

iQOO Z9 Turbo इस दमदार प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, खास फीचर्स लीक

IQOO Z9 के बाद अब कंपनी इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन iQOO Z9 Turbo लाने की तैयारी में है। लॉन्च से पहले ही इसके खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। फोन में 5000mAh बैटरी मिल सकती है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 13, 2024, 11:25 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • iQOO Z9 Turbo में Snapdragon का नया चिप मिलेगा।
  • फोन में 12GB RAM के साथ 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
  • स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

iQOO Z9 कल यानी 13 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। हैंडसेट कई दमदार फीचर्स के साथ आया है। अब कंपनी इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन iQOO Z9 turbo पर काम कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट में फोन के खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। लोकप्रिय टिप्स्टर ने iQOO के इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन बताए हैं। इसमें Snapdragon का अपकमिंग चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है, जो Realme GT Neo 6 और Redmi Note 13 Turbo में भी मिलेगी। news और पढें: iQOO 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल

iQOO Z9 Turbo Specs

Weibo पोस्ट के अनुसार, टिप्स्टर Digital Chat Station ने बताया है कि अपकमिंग iQOO Z9 Turbo में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके अलावा, टिप्स्टर ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में और कोई जानकारी नहीं दी है। news और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ

पहले आई लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन में 6.78 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि यह फोन Android 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर रन करेगा। news और पढें: iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू

स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट में 16GB RAM के साथ 1TB का स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। बैटरी साइज की डिटेल अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन के बैक साइड में फोटोग्राफी के लिए 50MP डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

इसके अलावा, अभी iQOO Z9 Turbo की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आगे आने वाले समय में कंपनी इससे संबंधित अन्य डिटेल शेयर कर सकती है।

iQOO Z9 5G Features

कल लॉन्च हुए iQOO Z9 के फीचर्स की बात करें तो 6.67 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्से दिया गया है। यह सेगमेंट का ब्राइट डिस्प्ले वाला फोन है। यह MediaTek Dimensity 7200 प्रोसेसर से लैस है और Android 14 पर रन करता है।

फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हैंडसेट OIS + EIS सपोर्ट वाले 50MP का मेन कैमरा और 2MP का पोट्रेट कैमरा से लैस है। सेल्फी के लिए फोन 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

प्राइम मेंबर्स के लिए आज यानी 13 मार्च से इसकी सेल अमेजन पर शुरू हो गई है।