Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 07, 2025, 01:35 PM (IST)
iQOO Neo 10 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया गया है। अब अपकमिंग फोन के कलर टीज किए गए हैं। इसके साथ ही स्नीक पीक सेशन आयोजित करने का ऐलान किया गया है, जहां फोन की पहली झलक दिखाई जाएगी। हालांकि, अभी तक निओ 10 की लॉन्च डेट, फीचर्स या फिर कीमत से जुड़ा कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं दिया गया है। और पढें: iQOO 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल
आइक्यू के मुताबिक, अपकमिंग iQOO Neo 10 भारत में दो शानदार कलर Inferno Red और Titanium Chrome में आएगा। इसके लिए 18 2025 को मुंबई और मदुरई में स्पेशल इवेंट भी आयोजित किया जाएगा, जहां फोन की पहली झलक देखी जा सकेगी और पहली बार इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
और पढें: iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू
अब तक सामने आई लीक्स और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अपकमिंग आइक्यू निओ 10 फोन में एंड्रॉइड 15र पर काम करने वाला ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इस फोन में पावर के लिए Snapdragon 8s Gen 4 चिप मिलेगी, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.0 GHz है।
आइक्यू के स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद होगा। सेल्फी के लिए हैंडसेट के फ्रेंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।
आइक्यू निओ 10 में 7000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसको 120 वॉट फास्ट चार्जिंग का साथ मिल रहा है। सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फंक्शन दिया जा सकता है।
स्मार्टफोन कंपनी आइक्यू ने अभी तक निओ 10 की लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है, लेकिन लीक्स में दावा किया जा रहा है कि मोबाइल फोन को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 35 हजार रुपये के आसपास रखी जाने की संभावना है।