comscore

iPhone 16 Series में बेहतर होगा कैमरा सेटअप, आज लॉन्च से पहले जानें डिटेल

IPhone 16 Series के स्मार्टफोन्स को बेहतर कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। कंपनी इस सीरीज को कई बदलाव के साथ लाने वाली है। फोन्स में कैप्चर बटन भी मिलेगा।

Edited By: Mona Dixit | Published By: Mona Dixit | Published: Aug 23, 2024, 05:56 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Apple अगले महीने iPhone 16 Series लॉन्च करने वाला है। लॉन्चिंग से पहले ही इसके बारे में कई जानकारियां सामने आ रही हैं। लीक रिपोर्ट्स में आईफोन 16 सीरीज के फोन्स के खास स्पेसिफिकेशन का पता भी चल गया है। इस साल कंपनी नेक्स्ट जनरेशन आईफोन सीरीज को कई अपग्रेड के साथ लेकर आ रही है, जिसमें कैप्चर बटन शामिल है। लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में iPhone 16 और iPhone 16 Pro में अपग्रेड कैमरा सिस्टम और कैप्चर बटन के बारे मे डिटेल में बताया है। news और पढें: iPhone 15 सिर्फ 40,999 रुपये में खरीदें, Amazon-Flipkart नहीं यहां मिल रहा सुनहरा Offer

iPhone 16 and iPhone 16 Pro Camera Specs

iPhone 16 और iPhone 16 Plus फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि, इस साल आ रहे फोन्स में कैमरा वर्टिकल मिलेंगे, जैसे कि आईफोन 12 में मिलते हैं। फोन्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 2x ऑप्टिकल जूम, एक अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलेगा, जो बेहतर F/2.2 अपर्चर के साथ 0.5x जूम से लैस होगा। इससे कैमरा कम लाइट में भी बेहतर परफॉर्म करेगा। इसके अलावा, इस बार आईफोन के नॉन-प्रो मॉडल पहली बार मैक्रो फोटोग्राफी को सपोर्ट करेंगे। news और पढें: iPhone 15 से लेकर iPhone 17 Pro पर 9000 तक की तगड़ी छूट, अभी खरीदने का सुनहरा मौका

आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स में पहली जेनरेशन की तरह तीन कैमरा सेंसर के साथ आएंगे। इसमें मेन सेंसर, अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ एक टेलीफोटो लेंस मिलेगा। फोन्स 48MP के मेन सेंसर से लैस होंगे, जो 2x ऑप्टिकल जूम और f/1.78 अपर्चर को सपोर्ट करेगा। साथ ही, दोनों फोन्स 5X टेलीफोटो लेंस के साथ आएंगे। बता दें कि आईफोन 15 प्रो में 3x टेलीफोटो लेंस मिलता है। इस लेंस में 12MP का सेंसर और F/2.8 अपर्चर मिलेगा।

iPhone 16 Pro मॉडल्स में होंगे ये बदलाव

प्रो मॉडल में मिलने वाला अल्ट्रा वाइड सेंसर को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें 48MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर दिया जाएगा। iPhone 16 सीरीज JPEG-XL नाम के एक नया इमेज फॉर्मेट के साथ आएगी, जो HEIF, JPEG, HEIF Max, ProRAW और ProRAW Max जैसे मौजूदा फॉर्मेट में शामिल हो जाएगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा, प्रो मॉडल डॉल्बी विजन के साथ 120 फ्रेम प्रति सेकंड पर 3K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करेगा, जो iPhone 15 Pro पर उपलब्ध 1080P और 4K ऑप्शन से अपग्रेड है।