Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 10, 2025, 03:01 PM (IST)
Apple iPhone 17 Series इस साल की शुरुआत से खबरों में बनी हुई है। इस सीरीज में आने वाले आईफोन का चर्चा जोरों पर है। हालांकि, लाइनअप के टॉप मॉडल यानी iPhone 17 Pro Max का इंतजार सभी को है, क्योंकि इस बार फोन नए डिजाइन और अपडेटेड स्पेसिफिकेशन के साथ आने वाला है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि फोन से कब पर्दा उठाया जाएगा, तो इसका जवाब आपको हमारी इस खबर में मिलेगा। चलिए जानते हैं… और पढें: iPhone 17 Pro Max हुआ सस्ता, सिर्फ यहां मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट
iPhone 17 Pro Max और सीरीज में आने वाले अन्य डिवाइस की आधिकारिक लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि डिवाइस को 8 या 9 सितंबर 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इनकी प्री-बुकिंग 12 सितंबर और फर्स्ट सेल 19 सितंबर से लाइव होगी। इन पर नो-कॉस्ट EMI और डिस्काउंट ऑफर भी मिलेंगे। और पढें: Apple iPhone 17 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, iPhone 18 Pro Max आने से पहले कीमत धड़ाम
पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि 17 सीरीज के टॉप मॉडल यानी आईफोन 17 प्रो मैक्स में डायनेमिक आइलैंड वाला 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोन में पावर प्रदान करने के लिए A19 Pro चिप और 1TB तक स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है। और पढें: 10,000 रुपये सस्ता खरीदें iPhone 17 Pro Max, Amazon की डील में सुनहरी डील
फोटोग्राफी और वीडियो शूट करने के लिए 48MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 24MP का कैमरा दिया जाएगा। इसमें नाइट, पोट्रेट, एचडी, टाइम-लैप्स और स्लो-मोशन जैसे फीचर भी मिलेंगे।
सीमलेस कनेक्टिविटी के लिए आईफोन 17 प्रो मैक्स में ई-सिम, फिजिकल सिम, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB-C पोर्ट जैसे फीचर दिए जाएंगे। इसको IP68 जैसी रेटिंग भी मिलेगी।
iPhone 17 Pro Max की असल कीमत से जुड़ा कोई अपडेट नहीं दिया गया है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 1,64,999 रुपये के आसपास रखी जाने की संभावना है।