comscore

GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर हुआ साइबर अटैक, डेटा लीक करने की मिली धमकी

GTA 6 के लॉन्च से पहले Rockstar Games पर एक बड़ा साइबर अटैक हुआ है। हैकर्स ने थर्ड पार्टी सिस्टम के जरिए कुछ डेटा तक पहुंच बनाकर लीक की धमकी दी है। आइए जानते हैं...

Edited By: Ashutosh Ojha | Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 13, 2026, 04:36 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

दुनिया की सबसे फेमस गेम सीरीज Grand Theft Auto (GTA 6) के डेवलपर Rockstar Games, एक बार फिर डेटा ब्रीच (डेटा चोरी) का शिकार हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार एक हैकर ग्रुप ने कंपनी के कुछ डेटा तक Unauthorized पहुंच बना ली है और अब धमकी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वह यह डेटा सार्वजनिक कर देंगे। यह घटना उस समय सामने आई है जब कंपनी पहले से ही GTA 6 की रिलीज को लेकर दुनिया भर में सुर्खियों में बनी हुई है। Rockstar Games ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस घटना का उनके सिस्टम या लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है और यह केवल सीमित जानकारी से जुड़ा मामला है। news और पढें: GTA 6 का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, कंपनी के CEO ने कीमतों को लेकर दिया बड़ा हिंट

हैकर ने डेटा कैसे चुराया?

रिपोर्ट के मुताबिक यह साइबर अटैक सबसे पहले ‘The Cybersec Guru’ द्वारा बताया गया था। हैकर ग्रुप ‘ShinyHunters’ ने दावा किया है कि उन्होंने रॉकस्टार गेम्स का डेटा एक तीसरी पार्टी एनालिटिक्स कंपनी ‘Anodot’ के जरिए हासिल किया है, जिसका इस्तेमाल रॉकस्टार क्लाउड कॉस्ट और डेटा मॉनिटरिंग के लिए करता है। खास बात यह है कि इस बार रॉकस्टार के मुख्य सर्वर को सीधे हैक नहीं किया गया, बल्कि थर्ड पार्टी सिस्टम के जरिए डेटा तक पहुंच बनाई गई। हैकर ग्रुप ने कंपनी को धमकी दी है कि अगर तय समय तक पैसे नहीं दिए गए, तो वे सभी चोरी किए गए डेटा को लीक कर देंगे। news और पढें: GTA 6 की पूरी स्टोरी खत्म करने में कितना समय लगेगा? नई रिपोर्ट ने कर दिया बड़ा खुलासा

हैकर्स की डेडलाइन और Rockstar Games की प्रतिक्रिया क्या है?

हैकर्स ने Rockstar Games को एक डेडलाइन भी दी है। उनके अनुसार कंपनी को 14 अप्रैल 2026 तक जवाब देना होगा, वरना डेटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। हैकर ग्रुप ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वे ‘Digital Problems’ और ज्यादा परेशानी पैदा कर सकते हैं, दूसरी तरफ Rockstar Games की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जो डेटा एक्सेस हुआ है वह गैर-जरूरी कंपनी जानकारी है और इससे न तो यूजर्स पर कोई असर पड़ेगा और न ही कंपनी के कामकाज पर कोई बड़ा प्रभाव पड़ेगा, हालांकि Cyber Expert इस घटना को गंभीर साइबर सुरक्षा चेतावनी के रूप में देख रहे हैं। news और पढें: GTA 6 की कीमत लीक, क्या सच में इतना महंगा होगा गेम?

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

क्या पहले भी Rockstar Games पर ऐसे हमले हो चुके हैं?

यह पहली बार नहीं है जब Rockstar Games हैकिंग का शिकार हुआ है। साल 2022 में भी कंपनी के अंदरूनी सिस्टम से GTA 6 की कई गेमप्ले फुटेज और कोड लीक हो गए थे, जिसने गेमिंग दुनिया में बड़ा हंगामा मचा दिया था। इसके अलावा दिसंबर 2023 में GTA 6 का पहला ऑफिशियल ट्रेलर भी समय से पहले लीक हो गया था, जिसके कारण Rockstar Games को मजबूरी में उसे जल्दी रिलीज करना पड़ा। अब GTA 6 की रिलीज डेट 19 नवंबर 2026 बताई जा रही है और यह गेम PS5 और Xbox Series S/X पर लॉन्च होगा, लगातार हो रहे इन साइबर हमलों ने गेमिंग इंडस्ट्री में डेटा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।