Written By Harshit Harsh
Published By: Harshit Harsh | Published: Sep 13, 2023, 03:40 PM (IST)
Free Fire India को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम पर पिछले साल 14 फरवरी 2022 को भारत में बैन लग गया था। इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन Google Play Store और Apple App Store पर शुरू हो गया है। इसे 5 सितंबर को दोबारा लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर्स ने इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी है। इस गेम को 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स प्री-रजिस्टर कर चुके हैं। भारत में बैन लगने से पहले इसके 40 मिलियन से ज्यादा यूजर्स थे। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 23 March 2026: आज फ्री में मिल रहे हैं प्रीमियम रिवॉर्ड्स, जल्दी लूट लो!
Free Fire गेम पर बैन लगने के बाद कई ऐसे यूजर्स होंगे, जिनके फ्री फायर अकाउंट से लिंक ई-मेल या Facebook आईडी बदल गई होगी। ऐसे में यूजर्स अपना फ्री फायर अकाउंट को रिकवर और डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। फ्री फायर अकाउंट को ट्रांसफर करना संभव नहीं है। ऐसे में प्लेयर्स अपने पुराने अकाउंट को केवल रिकवर कर सकते हैं। हम आपको फ्री फायर अकाउंट रिकवर करने के आसान तरीकों को बताने जा रहे हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 March 2026: आज ही पाएं फ्री स्किन, इमोट और लूट क्रेट
Free Fire India की लॉन्च डेट कंपनी ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है। हालांकि, सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेम को इस सप्ताह के आखिर में यानी 15 या 16 सितंबर को दोबारा लॉन्च किया जा सकता है। गेम रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स के डिवाइस में गेम लॉन्च होने के बाद यह अपने आप डाउनलोड हो जाएगा। प्लेयर्स इस गेम को मैनुअली भी डाउनलोड कर सकेंगे। प्री-रजिस्टर करने वाले प्लेयर्स को फ्री फायर गेम में फ्री रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं।