Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 10, 2024, 06:43 PM (IST)
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम जैसे कैरेक्टर, गन, इमोट और बहुत कुछ मिलता है। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में विभिन्न मोड भी दिए जाता हैं। इसके साथ ही गेम के डेवलपर Garena ने एक ट्रैनिंग मोड भी इस गेम में जोड़ा है। गेमर्स इस ट्रैनिंग मोड के जरिए अपनी गेम खेलकर अपनी स्किल को और भी बेहतर बना सकते हैं। नए प्लेयर्स को यह रैंक पुछ करने और प्रो प्लेयर्स का सामना बेहतर ढंग से करने में मदद करता है। प्लेयर्स के लिए गेमप्ले को सुधारने का सबसे अच्छा और आसान तरीका ट्रैनिंग मोड है। आइये, इसके बारे में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गरेना फ्री फायर मैक्स के ट्रैनिंग मोड में तीन डिविजन में बांटा गया है। इससे प्लेयर्स अपनी अलग-अलग स्किल के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। इन तीन डिवीजन में Combat Zone, Social Zone और Traget Zone शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
Target Zone में प्लेयर्स विभिन्न टार्गेट को शूट करके अपने लक्ष्य के लिए प्रैक्टिस कर सकते हैं। साथ ही, वे उस जगह के लिए जरूरी वेपन्स भी सिलेक्ट कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इस सोशल जोन में प्लेयर्स फ्री फायर मैक्स के अलग-अलग एक्शन जैसे Ropeway को एक्सप्लोर कर सकते हैं। प्रैक्टिस के लिए सोशल जोन में सभी व्हीकल मौजूद होते हैं।
Free Fire MAX के इस जोन में प्लेयर्स अपनी वेपन स्किल को सुधार सकते हैं। प्रैक्टिस के समय वे अन्य रियल प्लेयर्स पर टेस्ट कर सकते हैं।
आप यहां प्रैक्टिस कर सकते हैं। इससे आपकी स्किल और खेलने का तरीका में सुधार होगा। इससे आप प्रो प्लेयर की लिस्ट में भी शामिल हो सकते हैं।