Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 31, 2024, 10:32 AM (IST)
Free Fire Max में जीत दर्ज करने के लिए विरोधी को नॉकआउट करना होता है। इसके लिए कई तरह के आइटम्स यूज करने पड़ते हैं, जिनमें से एक कैरेक्टर है। गेम में सभी कैरेक्टर अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। इनका इस्तेमाल अपनी गेमिंग शैली के हिसाब से करना चाहिए। अगर आप भी यह बैटल रॉयल गेम खेलते हैं और आपकी शैली आक्रमक है, तो हम आपको यहां कुछ कैरेक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको गेम में जीत दिला सकते हैं। चलिए इन कैरेक्टर पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
लूना शानदार फीमेल कैरेक्टर है। इसकी पावर Fight-Or-Flight है। इसके उपयोग से फायर रेट और मूवमेंट स्पीड कई गुना बढ़ जाती है, जिससे विरोधी को ट्रैक करके नॉक आउट करना काफी आसान हो जाता है। इसकी मदद से गेम में अंत तक सर्वाइव किया जा सकता है और Booyah प्राप्त किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max के सबसे पावर पैक्ड कैरेक्टर, हर मैच में आपको दिलाएंगे जीत
IRIS फीमेल कैरेक्टर है। इसकी स्पेशल सर्वाइवल एबिलिटी ‘Wall Brawl’ है। यह बैटल फील्ड में 15 सेकेंड तक एक्टिव रहती है और ग्लू वॉल को भेदने में सक्षम है। इसके जरिए ग्लू वॉल यूज करने वाले दुश्मन को आसानी से मार गिराया जा सकता है। इसका कूलडाउन टाइम 60 सेकेंड है। और पढें: Free Fire Max में मिलेगा पूरा प्रोटेक्शन, Gloo Wall इस्तेमाल करते समय ध्यान में रखें ये Tips
होमर फ्री फायर मैक्स में मिलने वाला शानदार कैरेक्टर है। यह ‘Senses Shockwave’ नाम की पावर के साथ आता है। इसकी खूबी है कि यह 100 मीटर के दायरे में ड्रोन रिलीज करता है, जो दुश्मन के पास जाकर ब्लास्ट होता है। इससे विरोधी की मूवमेंट स्पीड 60 प्रतिशत और फायर स्पीड 35 प्रतिशत कम हो जाती है। इसका कूलडाउन टाइम 90 सेकेंड है। इसे आप इन-गेम स्टोर पर जाकर खरीद सकते हैं।
केंटा कैरेक्टर का इस्तेमाल आमने-सामने की फाइट के दौरान किया जा सकता है। यह आपके सामने एक ऐसी शील्ड बना देगा, जिससे विरोधी के सारे वार बेअसर हो जाएंगे। इसके इस्तेमाल से आपको हेल्थ बढ़ाने के साथ दुश्मन को गेम से बाहर करने का मौका मिलेगा।