Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 07, 2024, 11:35 AM (IST)
Free Fire MAX में जीतना आसान बात नहीं है। इसके लिए प्लेयर्स के पास स्किल और सही स्ट्रेटजी होना बहुत जरूरी है। कुछ गेमर्स के लिए लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम की क्लोज रेंज फाइट जीतना आसान होता है तो कई प्लेयर्स लॉन्ग रेंज फाइट चुटकियों में जीत जाते हैं। हालांकि, प्लेयर्स कुछ चीजों में सुधार करके दोनों तरह की फाइट में जीत हासिल कर सकते हैं। गेमर्स को स्नाइपिंग यानी छिपकर दूर से शूट करने के तरीके को बेहतर बनाना चाहिए। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 March 2026: आज ही पाएं फ्री स्किन, इमोट और लूट क्रेट
लॉन्ग रेंज में फाइट में अच्छा स्नाइपिंग करना बहुत जरूरी है ताकि आप दूर से भी अपने दुश्मन पर सटीक निशान लगा सकें। हालांकि, स्नाइपिंग करने की कला सभी के पास नहीं होती है। प्लेयर्स कुछ बातों का ध्यान रखकर इसमें सुधार कर सकते हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max Redeem Codes 13 March 2026: फ्री में मिल रहे Emote-Characters आज! ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स बैटल रॉयल गेम में उस प्लेयर पर निशाना लगाना बहुत मुश्किल होता है, जो लगातार मूव करता रहता है। अगर मूव करते समय आप अपने दुश्मन पर निशाना लगाते हैं तो उसके चूकनें की ज्यादा संभावना होती है और ऐसे में दुश्मन सर्तक हो जाता है। इस कारण आपको उसके रुकने का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद ही उस पर शूट करें। इससे प्लेयर्स को स्नाइपिंग में काफी मदद मिलती है और दुश्मन भी एक निशाने में मर जाता है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 9 March: आज फ्री डायमंड्स, स्किन और प्रीमियम रिवॉर्ड पाने का शानदार मौका!
Free Fire MAX स्नाइपिंग स्किल को बेहतर बनाने में सही कैरेक्टर और पेट एक जरूरी रोल निभाते हैं। स्नाइपिंग दमदार बनाने के लिए आपको Maro कैरेक्टर का यूज करना चाहिए। इसकी पावर Falcon Ferver दूरी ज्यादा होने पर डैमेज अधिक देती है। साथ ही, Detective Panda आपको हर स्किल पर HD देता है। इस कारण आपको इस तरह के पेट यूज करने चाहिए।
प्लेयर्स को लॉन्ग रेंज फाइट में अच्छी स्नाइपिंग के लिए वेपन भी बहुत सोच-समझकर सिलेक्ट करना चाहिए। इस स्थिति के लिए स्नाइपर राइफल्स का यूज करें। आप AWM और Kar98k का यूज कर सकते हैं। ये दोनों गन लॉन्ग रेंज में अच्छा डैमेज देती हैं। इस तरह आप बेहतर स्नाइपिंग कर पाएंगे।