Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 25, 2025, 11:23 AM (IST)
Free Fire MAX Mystery Shop लाइव हो गई है। इस इवेंट में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम रिवॉर्ड में मिल रहे हैं। इसमें Kaskashi Bundle शामिल है। प्लेयर्स को कई आइटम पर डिस्काउंट मिल रहा है। गेमर्स इस इवेंट में बंपर डिस्काउंट के साथ सस्ते में बंडल आदि कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। गेमर्स आइटम्स खरीदकर ग्रैंड प्राइज को अनलॉक कर सकते हैं। इस इवेंट में मिल रहे आइटम की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Holi Ring इवेंट शुरू, Gulaal Guard Gloo Wall skin मिल रहा FREE
Free Fire MAX Mystery Shop गेम में लाइव हो गई है। यह इवेंट गेम में आने वाले अन्य इवेंट से काफी अलग होता है। इसमें सबसे पहले प्लेयर्स को एक व्हील को रोकना होगा। व्हील रोकने पर गेमर्स को एक तय डिस्काउंट मिलेगा। इस डिस्काउंट के साथ वे इवेंट में मिल रहे आइटम को खरीद पाएंगे। डिस्काउंट कितना मिलेगा, यह पूरी तरह से प्लेयर्स के लक पर निर्भर करता है। जैसे कि हमने जब व्हील को रोका तो हमें 67 प्रतिशत का डिस्काउंट मिला। अब मुझे Mystery Shop में हर आइटम पर 67 प्रतिशत की छूट मिल रही है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes 4 March 2026: Evo Gun Skin-Diamonds मिलेंगे फ्री, आ गए होली स्पेशल रिडीम कोड्स
ध्यान रखें इन सभी आइटम पर डिस्काउंट वो मिलेगा, जितना कि आपको व्हील रोकन पर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Shadowthorn Hitman बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX में लॉग इन करने के बाद आपको लॉबी में लेफ्ट साइड पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे।
उनमें से आपको Store पर क्लिक करना है। इसके बाद एक लिस्ट ओपन होकर आ जाएगी।
लेफ्ट साइड में आ रही लिस्ट में से Highlist टैब पर जाएं और फिर Mystery Shop पर टैप करें।
अब व्हील रोकें और डिस्काउंट पाएं। इसके बाद इवेंट पेज पर जाकर आइटम खरीद लें।