Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 04, 2025, 02:00 PM (IST)
Free Fire MAX Booyah Pass March 2025 (Season 27) गेम में लाइव हो गया है। नए महीने की शुरुआत के साथ-साथ ही लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena एक नया पास भी पेश करता है। इस बार के पास की थीम Inkerdible Duo है। पास में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम जैसे बंडल, स्किन और बहुत कुछ पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को कुछ मिशन पूरा करके ज्यादा से ज्यादा रिवॉर्ड पा सकते हैं। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 6 March 2026: आज मिलेंगे भर-भर के फ्री रिवॉर्ड्स, ऐसे करें तुरंत क्लेम
Free Fire MAX Booyah Pass March 2025 (Season 27) पूरे एक महीने यानी 31 मार्च तक के लिए गेम में लाइव रहेगा। इस पास के दो वेरिएंट आता है। इसमें प्रीमियम और प्रीमियम प्लस शामिल है। पास के इन वेरिएंट को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी के साथ खरीदा जा सकता है। इसके बाद गेमर्स प्रीमियम रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इसके अलावा, गेमर्स के पास फ्री रिवॉर्ड पाने का मौका भी है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 5 March 2026: आज होगी फ्री रिवॉर्ड की बारिश
Booyah Pass Premium की कीमत 399 डायमंड है। वहीं, दूसरा Booyah Premium Plus Pass की कीमत 899 डायमंड है। इन पेड वर्जन में प्लेयर्स को Manga Creator Bundle और Manga Artist Bundle रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। गेमर्स को अलग-अलग लेवल पर विभिन्न रिवॉर्ड मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में Holi Ring इवेंट शुरू, Gulaal Guard Gloo Wall skin मिल रहा FREE
बता दें कि प्लेयर्स को लक रॉयल सेक्शन में Booyah Pass Ring इवेंट के जरिए फ्री में पास पाने का मौका मिल रहा है।