Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 16, 2024, 03:19 PM (IST)
Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्य के पास एक मजेदार मौका है। लोकप्रिय बैटल रॉल गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को कॉस्ट्यूम बंडल, क्यूब फ्रेगमेंट, बैकपैक, मैजिक क्यूब और बहुत कुछ पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स बिना डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च किए ही एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। हालांकि, प्लेयर्स को ये सभी आइटम सीधे नहीं मिल रहे हैं। गेमर्स को पहले टोकन मिलेंगे, उसके बाद गेमर्स उन टोकन को एक्सचेंज करना होगा। इसे पाने का पूरा तरीका आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Grand Slam बंडल और Shuffling इमोट, जल्दी करें Unlock
Free Fire MAX Better with buddy Event गेम में पिछले काफी दिनों से चल रहा है। इस इवेंट प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। इसके लिए उन्हें डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपने दोस्तों के साथ मैच खेलकर आइटम पा सकते हैं। आइटम सीधे नहीं टोकन को एक्सचेंज करने पर मिलेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 12 March 2026: गेमर्स के लिए आए लेटेस्ट कोड, रिडीम कर पाएं एक्सक्लूसिव आइटम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेयर्स किसी भी मोड क्लैश स्क्वाड मोड, BR और LW में मैच खेलकर टोकन पा सकते हैं। टोकन पाने के बाद गेमर्स को एक्सचेंज सेंटर में जाकर इन टोकन को रिडीम करना होगा। टोकन रिडीम करने पर गेमर्स फ्री फायर मैक्स में बंडल पा सकते हैं। एक्सचेंज सेंटर में गेमर्स को और भी कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Moon Flip इमोट