Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 07, 2024, 02:36 PM (IST)
BGMI में स्क्वाड और डुओ के साथ सोलो यानी अकेले खेलने की सुविधा मिलती है। सोलो खेलते हुए गेम में बने रहना बहुत मुश्किल है। यदि आप नए खिलाड़ी हैं, तो सर्वाइव करना असंभव हो जाता है। हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो गेम के अंत तक सर्वाइव किया जा सकता है। हम आपको यहां कुछ टिप्स देने वाले हैं, जो आपके काम आएंगे। इनका ध्यान आपको गेम खेलते वक्त रखना है। चलिए जानते हैं… और पढें: BGMI, COD और Free Fire Max में ये 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, नए प्लेयर्स के लिए Pro Tips
बीजीएमआई में लैंडिंग बहुत अहम है। हमें अंत तक बने रहने के लिए ऐसी जगह पर लैंड करना चाहिए, जहां पर गेमर्स की संख्या कम हो। इससे फायदा यह होगा कि हमें ज्यादा से ज्यादा वेपन और मेडिकल किट प्राप्त करने का मौका मिलेगा, जिससे गेम में बने रहने में आसानी होगी। साथ ही, किल निकालने में भी मदद मिलेगी। और पढें: BGMI में आखिर तक जिंदा रहना है? इन ट्रिक्स से चिकन डिनर होगा पक्का
वेपन यानी हथियार। इसके जरिए गेम में विरोधियों को नॉक किया जाता है। बने रहने के लिए अपने साथ एक असॉल्ट और Sniper राइफल जरूर रखें। इससे आप क्लोज-मिड रेंज के साथ लॉन्ग-रेंज की फाइट में दुश्मन को धूल चटा सकेंगे। आपके बने रहने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
सोलो खेलते हुए ऐसी लोकेशन पर जाना चाहिए, जहां विरोधी आ सकते हैं। साथ ही, कवर भी लेना चाहिए। इससे दुश्मन को नॉक आउट करना आसान हो जाता है और लोकेशन भी रिवील नहीं होती है। इस दौरान भूलकर भी आवाज या फिर इधर-उधर न जाएं। ऐसा करने से विरोधियों को आपके होने की जानकारी मिल जाएगी।
गेम खेलते समय बीच-बीच में मैप पर भी ध्यान दें। इससे आपको पता रहेगा कि सेफ जोन कब कम हो रहा है और आपको कब उस जोन में पहुंचना है। इसके अलावा, आपको यह भी पता चल जाएगा कि आपके आसपास विरोधी है या नहीं।