Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 10, 2024, 01:23 PM (IST)
BGMI खेलने वाले प्लेयर्स के लिए यह आर्टिकल बेहद खास है। गेम डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने प्लेयर्स के लिए खास क्रेट को ऐड किया है, जिसका नाम Elite Marksman Crate है। इसमें शानदार वेपन स्किन के साथ-साथ आउटफिट और सिल्वर कॉइन पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, क्रेट में फंकी हेलमेट भी रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। चलिए नीचे जानते हैं क्रेट और उसमें मिलने वाले आइटम की डिटेल। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ Desert Ring इवेंट, मिल रहा Caped Shimmer समेत कई एक्सक्लूसिव Bundle पाने का मौका
एलाइट मार्कमैन क्रेट बीजीएमआई गेमर्स के लिए अगले 16 दिन तक लाइव रहेगी। इस दौरान प्लेयर्स क्रेट ओपन करके शानदार वेपन स्किन और आउटफिट पा सकते हैं। इससे गेम में जीतने में मिलेगी। साथ ही, खुद को दूसरों से अलग दिखा पाएंगे। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
बीजीएमआई में क्रेट ओपन करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी UC का इस्तेमाल करना होगा। क्रेट को एक बार ओपन करने के लिए 12UC खर्च करने होंगे, जबकि क्रेट को 10 बार खोलने के लिए 540UC लगेंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
बीजीएमआई में इस महीने के अंत में नया 3.4 अपडेट आने वाला है। इस अपडेट से गेम में वैम्पायर और वेयरवुल्फ देखने को मिलेंगे। MP7 गन की एंट्री होगी। इसके साथ ही Victorian-style castle और Halloween थीम वाली स्किन भी देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं अपडेट से गेम के ग्राफिक्स को भी सुधारा जाएगा।