comscore

Black Adam हिंदी में Amazon Prime Video पर होगी स्ट्रीम, जानें स्ट्रीमिंग डेट

Black Adam फिल्म सिनेमाघरों में पिछले साल 21 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब बस इसी फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होने वाला है।

Published By: Manisha | Published: Feb 27, 2023, 07:48 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Black Adam फिल्म Amazon Prime Video पर होगी स्ट्रीम
  • पिछले साल अक्टूबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म
  • Dwayne Johnson फिल्म में मेन लीड रोल में हैं
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

हॉलीवुड स्टार Dwayne Johnson स्टारर फिल्म ‘Black Adam‘ पिछले साल अक्टूबर महीने में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म के रिलीज के बाद से ही OTT लवर्स इस फिल्म के डिजिटल प्रीमियर का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। अब फाइनली फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है। यह फिल्म अगले महीने यानी मार्च महीने में ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: Amazon Prime Video में आया Instagram जैसा फीचर, अब स्क्रॉल करते ही मिलेंगी फिल्में और वेब सीरीज

Black Adam फिल्म Amazon Prime Video ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी। आज फाइनली इस स्ट्रीमिंग डेट भी रिवील हो गई है। यह फिल्म ओटीटी पर 15 मार्च को स्ट्रीम होगी। फिल्म को हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगू भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा। news और पढें: OTT Releases This week in India: Sitaare Zameen Par से लेकर Vadh 2, इस हफ्ते OTT पर आ रहा ये सब

news और पढें: Republic Day 2026: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा देंगी ये 5 फिल्में और शो, इस 26 जनवरी OTT पर जरूर देखें

जैसे कि हमने बताया यह फिल्म सिनेमाघरों में पिछले साल 21 अक्टूबर को रिलीज की गई थी। 3 महीने के लंबे इंतजार के बाद अब बस इसी फिल्म का डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। आपको बता दें, इस फिल्म में ड्वेन जॉनसन के साथ अल्दीस हॉज, नोआ सैंटिनो, सारा शाही, मरवन केंजारी, क्विंटेसा स्विंडेल, बोधि हैबॉनगुई और पियर्स ब्रॉसनन जैसे स्टार्स मेन लीड रोल में हैं।

अगर आप सुपरहीरो फिल्में या फिर डीसी यूनिवर्स की फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

मार्च में स्ट्रीम होंगे ये शो

मार्च महीने में स्ट्रीम होने वाली फिल्मों और शो की लिस्ट सामने आने लगी है। ‘Taj – Divided by Blood’ (ताज डिवाइडेड बाय ब्लड) वेब सीरीज ZEE5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 3 मार्च को स्ट्रीम होगी, जिसमें आपको कुल 10 एपिसोड देखने को मिलेंगे। इसे हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा। कहानी की बात की जाए, तो इस शो में मुगल राज के समय की कहानी दिखाई जाने वाली है, जिसमें अकबर, सलीम और अनारकली के किरदारों को दर्शाया गया है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके साथ साउथ के सुपरस्टार विजय स्टारर फिल्म वारिसु (Varisu) फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीम हो चुकी है। लेकिन अभी इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड और मलयालम भाषाओं में ही देखा जा सकता है। फिल्म की हिंदी स्ट्रीमिंग 8 मार्च को होगी। ‘चोर निकल के भागा’ (Chor Nikal Ke Bhaga) फिल्म 24 मार्च को Netflix पर स्ट्रीम होगी। इसमें यामी गौतम और सनी कौशल मेन लीड रोल में हैं।