comscore

Infinix Note 50s 5G+ की पहली सेल आज यहां होगी लाइव, डिस्काउंट के साथ मिलेगी सस्ती EMI

Infinix Note 50s 5G+ की आज सेल Flipkart पर शुरू होने वाली है। इस डिवाइस सुगंध छोड़ने वाले बैक-पैनल से लेकर 5500mAh तक की बैटरी दी गई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 24, 2025, 09:04 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Infinix Note 50s 5G+ को पिछले सप्ताह भारतीय बाजार में उतारा गया था। आज यानी 24 अप्रैल 2025 को इस स्मार्टफोन की पहली सेल Flipkart पर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। इस दौरान स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदा जा सकेगा। सेलिंग फीचर पर नजर डालें, तो यह खुशबू छोड़ने वाले बैक-पैनल के साथ आता है। इस फोन में AMOLED डिस्प्ले और Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट मिलती है। इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है। इसको 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिला है। news और पढें: Infinix Note 60, Note 60 Pro और Note 60 Ultra के स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च से पहले लीक, जानें यहां

Infinix Note 50s 5G+ की कीमत

नोट 50एस 5जी का 8GB+128GB स्टोरेज मॉडल 15,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन के 8GB+256GB स्टोरेज वरिएंट की कीमत 17,999 रुपये तय की गई है। इस पर ICICI बैंक की ओर से 1000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके साथ डिवाइस पर 633 रुपये प्रति माह ईएमआई भी मिल रही है। news और पढें: Infinix Note Edge फोन MediaTek Dimensity 7100 चिप के साथ मारेगा धमाकेदार एंट्री, लॉन्च डेट कंफर्म

फोन के स्पेसिफिकेशन

Infinix Note 50s के रियर पैनल में खास Scent Tech का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पैनल लंबे समय तक खुशबू छोड़ता है। इसको MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड मिला है। यानी कि इसकी बॉडी बहुत मजबूत है और गिरने पर भी खराब नहीं होगी। news और पढें: 5 Mobile Phones under 10000: OPPO से लेकर POCO तक, ये दमदार स्मार्टफोन 10 हजार से कम में खरीदें

अब फीचर्स पर नजर डालें, तो स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस पर सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 5 लगाया गया है। डेटा सुरक्षित रखने के लिए हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर फंक्शन मिलता है।

प्रोसेसर और कैमरा

बेहतर फंक्शनिंग के लिए नोट 50एस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिप लगाई गई है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा, फोटो क्लिक करने के लिए हैंडसेट में 64MP का कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में सेल्फी क्लिक करने के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। इसके जरिए 4के वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कनेक्टिविटी

यह स्मार्टफोन Android 15 बेस्ड XOS 15 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 45W फास्ट चार्जिंग वाली 5500mAh की बैटरी लगी है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में वाईफाई, डुअल सिम स्लॉट, जीपीएस, ब्लूटूथ, ऑडियो जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलता है।