Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 20, 2023, 03:21 PM (IST)
Best 50 inch smart tv under 28000 on amazon: भारतीय बाजार में 50 इंच वाले स्मार्ट टीवी की डिमांड अच्छी-खासी है। अब इस स्क्रीन साइज वाले टीवी को कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अगर आप अपने लिए 50 इंच वाला टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। हम आपको यहां 50 इंच वाले कुछ चुनिंदा टीवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप Amazon से 28 हजार से कम में खरीद सकते हैं। इन स्मार्ट टीवी में आपको बड़े डिस्प्ले के साथ-साथ OTT ऐप्स, दमदार स्पीकर और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है। आइए इन स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर… और पढें: Tecno Camon 50 Ultra 5G की भारत में सेल शुरू, लॉन्च ऑफर में 3000 रुपए की छूट, जानें कीमत और फीचर्स
एसर का यह स्मार्ट टीवी 50 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसका रेजलूशन 3840×2160 पिक्सल है। इस टीवी में गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट दिया गया है। इसमें यूट्यूब, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी ऐप मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी में 30 वॉट वाले स्पीकर के साथ-साथ पांच पिक्चर मोड और एचडीएमआई पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं। इसकी कीमत 26,999 रुपये है। टीवी पर 1,309 रुपये की ईएमआई और 2,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। और पढें: Oppo Reno16c 5G को सस्ते में खरीदने का मौका! Amazon, Vijay Sales या Croma, जानें कहां मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
इस स्मार्ट टीवी का प्राइस 26,990 रुपये है और इस पर 1,309 रुपये की नो-कॉस्ट ईएमआई दी जा रही है। टीवी पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। फीचर पर नजर डालें, तो इस टीवी में 50 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसका रेजलूशन 3840×2160 पिक्सल है। कनेक्टिविटी के ब्लूटूथ, वाई-फाई, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। यह टीवी Dolby Audio से लैस है। इसके अलावा, टीवी में गूगल असिस्टेंट, एलेक्सा से लेकर Disney + Hotstar जैसे ओटीटी ऐप तक का सपोर्ट दिया गया है।
कोडेक के स्मार्ट टीवी का डिस्प्ले 50 इंच का है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसको 4K HDR, HDR10+, HLG और MEMC का सपोर्ट मिला है। इसमें 2GB RAM, 16GB स्टोरेज और ओटीटी ऐप का सपोर्ट दिया गया है। यह टीवी गूगल टीवी पर काम करता है। इसके अलावा, टीवी में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3 एचडीएमआई और 2 यूएसबी पोर्ट मिलते हैं। अमेजन पर टीवी 27,999 रुपये में बिक रहा है। आप टीवी को 1,357 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इस पर 2,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है।