Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 05, 2024, 10:54 AM (IST)
Amazon Sale 2024: अमेजन पर इस समय Great Summer Sale चल रही है। यह सेल 7 मई, 2024 तक खत्म हो जाएगी। सेल में स्मार्टफोन और लैपटॉप के साथ-साथ स्मार्टवॉच पर भी बंपर छूट है। साथ ही, इन्हें No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टवॉच कई वॉच फेस, वर्कआउट मोड और हेल्थ फीचर्स के साथ आती हैं। यह शाओमी, Amazfit और Honor की स्मार्टवॉच पर मिल रहे ऑफर्स बताए गए हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Mobile Phones Under 15000: 15 हजार से कम में आने वाले टॉप-8 स्मार्टफोन, बन सकते हैं आपकी पहली पसंद
सैमसंग की इस वॉच में 40mm का AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा, वॉच 13 दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करती है। इसमें एल्यूमिनियम की बॉडी दी गई है। स्मार्टवॉच स्लीप ट्रैकिंग, SpO2, HR और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर से लैस है। इसमें वॉटर और डस्ट के लिए 5ATM और IP68 रेटिंग दी गई है। स्मार्टवॉच की कीमत 4,299 रुपये है। यह तीन कलर में आती है। इसकी कीमत 4,299 रुपये है। सभी बैंक के कार्ड पक 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 208 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदने का मौका है। और पढें: 200MP कैमरा वाले टॉप-5 बेस्ट स्मार्टफोन, हर फोटो आएगी बेहद शानदार
इस स्मार्टवॉच में 1.95 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस वॉच में 120 वर्कआउट मोड दिए गए हैं। स्मार्टवॉच 5ATM के साथ आती है। इसमें 12 दिनों तक चलने वाली बैटरी दी गई है। स्मार्टवॉच में बिल्ट इन मल्टी-सिस्टम GNSS मिलता है। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टवॉच की कीमत 5,999 रुपये है। इसे 291 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। ICICI के कार्ड पर 1250 रुपये तक की छूट है।
ब्लूटूथ कॉलिंग वाली रेडमी की इस स्मार्टवॉच में 1.83 इंच की स्क्रीन दी गई है। इस वॉच में 200 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। इसके अलावा, स्मार्टवॉच 12 दिनों तक चलने वाली बैटरी के साथ आती है। वॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और कई हेल्थ फीचर जैसे SpO2 और हार्ट रेट मॉनिटरिंग से लैस है। वॉच में SOS फीचर भी दिया गया है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है। वॉच को अमेजन से 121 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है।