Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: May 31, 2025, 09:35 AM (IST)
Amazon Offers: आईफोन सबसे ज्यादा बिकने वाले डिवाइस में से एक है। इस फोन की मांग मार्केट में बहुत ज्यादा है। इस वजह से आईफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट से लेकर नो-कॉस्ट ईएमआई तक ऑफर की जाती है। अगर आप अपने लिए आईफोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके मतलब की है। हम आपको यहां शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध Apple के लेटेस्ट डिवाइस iPhone 16, 16e और 16 Pro के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें कम दाम में घर लाया जा सकता है। आइए देखते हैं टॉप डील… और पढें: Vivo X300 FE पर मिल रहा 5000 से ज्यादा का डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे
iPhone 16e फोन 16 सीरीज का सस्ता डिवाइस है, जो इस समय अमेजन इंडिया पर 11 प्रतिशत की छूट के साथ 59,900 रुपये की बजाय 53,600 रुपये में मिल रहा है। इस पर अलग से 4000 रुपये का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यही नहीं फोन पर 2,599 रुपये की ईएमआई और 50 हजार से ज्यादा का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। फीचर्स की बात करें, तो आईफोन 16ई में A18 चिप, 6.1 इंच का डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। और पढें: iPhone 17 Pro, 17, 16, 15 और iPhone Air पर आई धमाकेदार डील, Flipkart-Amazon से सस्ते में खरीदने का मौका
आईफोन 16 लेटेस्ट डिवाइस है, जो A18 चिप और बड़ी बैटरी के साथ आता है। इस फोन में 48MP का कैमरा और Dynamic Island वाला डिस्प्ले मिलता है। इसकी असल कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन अमेजन पर यह 8 प्रतिशत की छूट के साथ 82,900 रुपये में मिल रहा है। इस पर 4000 रुपये का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साथ ही, 4,019 रुपये की ईएमआई और 71,850 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।
आईफोन 16 प्रो फ्लैगशिप डिवाइस है। इसके बेस मॉडल यानी 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 1,12,900 रुपये है। इस कीमत में 6 प्रतिशत का डिस्काउंट शामिल है। Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 70 हजार से ज्यादा एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसे 5,474 रुपये की ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। इस आईफोन में 6.3 इंच का Dynamic Island वाला डिस्प्ले, APPLE INTELLIGENCE और 48 मेगापिक्सल कैमरा जैसे फीचर मिलते हैं।