Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 19, 2024, 12:05 PM (IST)
Amazon Great Republic Sale Day का आज यानी 19 जनवरी, 2024 को आखिरीक दिन है। आज भी स्मार्टफोन, लैपटॉप और टैबलेट के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस पर तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन को भी सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। वॉशिंग मशीन को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकता है। इन पर अच्छा एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। आइये, Samsung, LG और IFB की वॉशिंग मशीन पर मिल रहे धमाल ऑफर्स के बारे में जानते हैं। और पढें: Amazon Sale में Laptop पर बंपर छूट, HP, Dell और Asus Laptop हुए सस्ते
सैमसंग की इस वॉशिंग मशीन में डिजिटल इन्वर्टर मोटर दी गई है। इस फुल ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन में 1000rpm की स्पिन स्पीड मिलती है। इस मशीन में 10 वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। अमेजन सेल में इसकी कीमत 23,490 रुपये है। इसे 1,339 रुपये की मासिक किस्त पर खरीद सकते हैं। SBI बैंक के कार्ड पर 1500 रुपये तक की छूट है। और पढें: Amazon और Flipkart पर सस्ता हुआ Vivo V70, मिल रही 4400 रुपये तक की जंबो छूट
सात किलो वाली इस वॉशिंग मशीन में कई वॉश प्रोग्राम मिलते हैं। फ्रंट लोड मशीन में इन-बिल्ट हीटर मिलता है। इसमें 3-4 लोगों के कपड़े आसानी से धुल सकते हैं। इस फुल ऑटोमेटिक मशीन में चाइल्ड लॉक जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी कीमत 28,990 रुपये है। इसे 1405 रुपये की माकिस किस्त पर खरीदा जा सकता है। Amazon Sale में SBI के कार्ड पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट है।
IFB की इस वॉशिंग मशीन में इन-बिल्ट हीटर दिया गया है। वॉशिंग मशीन में चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 800 rpm की हाई स्पिन स्पीड मिलती है। मशीन में 8 वॉश प्रोग्राम में मिलते हैं। इसकी कीमत 21,990 रुपये है। वॉशिंग मशीन पर सेल में 500 रुपये का कूपन मिल रहा है। इसे 1,066 रुपये की मासिक किस्त पर खरीदा जा सकता है। SBI के कार्ड पर 1500 रुपये तक की छूट है।
आपती जानकारी के लिए बता दें कि इन सभी वॉशिंग मशीन पर 21,990 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। ध्यान रखें कि सेल आज खत्म होने वाली है।