Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 08, 2024, 03:53 PM (IST)
Amazon Deals: अमेजन पर हाल में समर सेल खत्म हुई है। सेल के तहत स्मार्टफोन समेत लैपटॉप आदि कई प्रोडक्ट पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा था। हालांकि, सेल के बाद भी लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट कई शानदार ऑफर्स दे रही है। दमदार फीचर्स वाले लैपटॉप्स को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। Dell और Lenovo के लैपटॉप्स पर धमाल छूट मिल रही है। डील्स के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Dell ने भारत में लॉन्च किए 3 नए Gaming Laptop, Nvidia के ग्राफिक्स कार्ड और Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से है लैस
Dell के इस लैपटॉप में Intel Core i7-1255U प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM के साथ 512GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। लैपटॉप फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इसका पीक ब्राइटनेस 250 nits है। डिवाइस एक्टिव पेन, Windows 11 और बैकलाइट कीबोर्ड के साथ आता है। लैपटॉप की कीमत 69,990 रुपये है। इस लैपटॉप को अमेजन से खरीदने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि, यह ऑफर केवल HDFC बैंक के कार्ड पर है। और पढें: Amazon Prime Day Sale 2026: Laptop पर मिल रहा भरी डिस्काउंट, बस इस तारीख तक चलेगी सेल
और पढें: Lenovo Tab Plus Gen 2 भारत में 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Dell का लैपटॉप Intel Core i5-13450HX प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 16GB RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसमें 15.6 इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस लैपटॉप का वजन 2.65 किलोग्राम है। डिवाइस 3 HDMI और कई USB पोर्ट से लैस है। इसकी कीमत 76,490 रुपये है। इस लैपटॉप पर 2000 रुपये की छूट है। हालांकि, यह ऑफर केवल HDFC बैंक के कार्ड पर है।
यह लैपटॉप AMD Ryzen 7 6800H प्रोसेसर के साथ आता है। इस डिवाइस में 15.6 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले मिलता है। लैपटॉप 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह Windows 11 पर रन करता है। इसमें NVIDIA RTX 3050 4GB मिलता है। लैपटॉप का वजन 2.32 किलोग्राम है। इसकी कीमत 62,990 रुपये है। ICICI बैंक के कार्ड पर 3000 रुपये की छूट मिल रही है। इन सभी लैपटॉप्स को एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। साथ ही, इन पर No Cost EMI ऑफर्स भी मिल रहे हैं।