comscore

WhatsApp वेब यूजर्स को मिला नया ग्रुप कॉलिंग फीचर, लैपटॉप से अब होगी कॉलिंग!

लंबे समय से यूजर्स को शिकायत है कि वह व्हाट्सऐप वेब वर्जन पर ऑडियो व वीडियो कॉल की सुविधा मौजूद नहीं है। हालांकि, अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स की दुविधा को भी जल्द दूर करने वाला है।

Published By: Manisha | Published: May 15, 2023, 08:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp वेब के जरिए कर सकेंगे ऑडियो और वीडियो कॉल
  • बीटा टेस्टर्स के लिए नया कॉलिंग फीचर हुआ रोलआउट
  • जल्द सभी लोगों के लिए पेश हो सकता है यह फीचर
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp लगातार अपने प्लेटफॉर्म को यूजर्स के लिए आसान बनाने पर काम करता रहता है। लंबे समय से यूजर्स को शिकायत है कि वह व्हाट्सऐप वेब वर्जन पर ऑडियो व वीडियो कॉल की सुविधा मौजूद नहीं है। हालांकि, अब इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स की दुविधा को भी जल्द दूर करने वाला है। जी हां, लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि व्हाट्सऐप जल्द ही वेब वर्जन पर ग्रुप वीडियो कॉलिंग की सुविधा प्रोवाइड करने वाला है। आइए जानते हैं डिटेल्स। news और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक

Wabetainfo की लेटेस्ट लीक रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp जल्द ही macOS पर ग्रुप वीडियो कॉल की सुविधा शुरू करने वाला है। फिलहाल, इस सर्विस को बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। रिपोर्ट की मानें, तो WhatsApp beta for macOS 23.10.0.70 व इससे लेटेस्ट वर्जन के लिए ग्रुप वीडियो कॉल फीचर को रोलआउट कर दिया गया है। रिपोर्ट में इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है। news और पढें: WhatsApp Username: Meta ने सरकार के नोटिस का दिया जवाब, जल्द आ सकता है फैसला

wabetainfo

स्क्रीनशॉट में दिखी फीचर की झलक

स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि WhatsApp macOS बीटा यूजर्स के लिए फाइनली कॉल बटन आइकन रिलीज हो गया है। इस बटन पर क्लिक करके यूजर्स आसानी से व्हाट्सऐप ग्रुप कॉल का आनंद अपने लैपटॉप व डेस्कटॉप पर ले सकते हैं। इसमे ऑडियो और वीडियो दोनों ही व्हाट्सऐप कॉल शामिल है। news और पढें: दोस्त का जन्मदिन भूलने नहीं देगा WhatsApp, ला रहा खास Birthday Notification फीचर!

जल्द होगा सबसे लिए रोलआउट

अगर आप भी बीटा यूजर हैं, तो आप WhatsApp beta for macOS 23.10.0.70 व इससे लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल करके व्हाट्सऐप ऑडियो व वीडियो कॉल का आनंद ले सकते हैं। उम्मीद की जा सकती है कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इस फीचर को जल्द ही सभी यूजर्स के लिए ऑफिशियली रोलआउट कर दे।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

WhatsApp में जुड़े ये नए फीचर्स

हाल ही में Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने WhatsApp पर मल्टी डिवाइस लॉग-इन फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अब एक साथ चार स्मार्टफोन में अपने एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट को चला सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सऐप पोल में वोट को केवल एक ऑप्शन तक सीमित रखने की क्षमता हाल ही में सभी के लिए रोलआउट की गई है। साथ ही अब व्हाट्सऐप डॉक्यूमेंट्स व मीडिया फाइल शेयर करते हुए आप कैप्शन लिख सकते हैं।