comscore

Twitter पर जल्द अपलोड कर पाएंगे 3 घंटे से ज्यादा की वीडियो, Elon Musk ने किया कंफर्म

Twitter अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए उसमें नई सुविधा जोड़ने वाला है, जिससे यूजर 3 घंटे से ज्यादा की वीडियो अपलोड कर पाएंगे। वर्तमान में यूजर को ट्विटर पर 2 घंटे की वीडियो पोस्ट करने की सुविधा मिलती है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 03, 2023, 06:02 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Twitter पर यूजर्स जल्द 3 घंटे से ज्यादा की वीडियो पोस्ट कर सकेंगे।
  • वर्तमान में यूजर प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे की वीडियो पोस्ट कर सकते हैं।
  • ट्विटर ने हाल ही में पोस्ट-रीड लिमिटेशन लगाई थी।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

पॉपुलर माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पिछले कई दिनों से खबरों में बना हुआ है। कंपनी ने हाल ही में अपने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट-रीड लिमिटेशन लगाई थी। अब यूजर्स को जल्द प्लेटफॉर्म पर 3 घंटे से ज्यादा की वीडियो पोस्ट करने की सुविधा मिलने वाली है।दरअसल, कंपनी के मालिक एलन मस्क ने अमेरिकन कॉमेडियन Theo Von के पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए कहा कि ‘Comedy is legal on this platform!’। news और पढें: Elon Musk का नया प्लान आया सामने, ला सकते हैं X Chat, टेस्टिंग शुरू

इसके बाद कंप्यूटर वैज्ञानिक Lex Fridman ने ट्वीट कर कहा कि अगर प्लेटफॉर्म पर 3 घंटे से ज्यादा की वीडियो अपलोड करने को मिले तो अच्छा होगा। इसके जवाब में मस्क ने ‘कमिंग’ लिखकर ट्वीट किया। news और पढें: सिर्फ 89 रुपए में मिलेगा X Premium, जानिए कैसे मिलेगा और क्या-क्या मिलेगा

एलन मस्क के इस ट्वीट से तय हो गया है कि ट्विटर जल्द अपने यूजर्स को 3 घंटे से ज्यादा की वीडियो अपलोड करने की सुविधा देने वाला है। हालांकि, मस्क ने अभी तक इस फीचर की लॉन्चिंग से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

अभी कितने घंटे की वीडियो कर सकते हैं पोस्ट

आपको बता दें कि सोशल मीडिया ऐप ट्विटर ने मई में ब्लू सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर 2 घंटे की वीडियो अपलोड करने की सुविधा दी थी। इसके अलावा, वीडियो के साइज को 2GB से बढ़ाकर 8GB कर दिया गया था।

पोस्ट-रीड सीमा की तय

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि ट्विटर ने पोस्ट-रीड लिमिटेशन लगाई थी। इस अपडेशन के बाद अब वेरिफाइड अकाउंट होल्डर्स प्लेटफॉर्म पर एक दिन में 10 हजार पोस्ट पढ़ सकते हैं, जबकि नॉन-पेड यूजर्स को रोज 1000 पोस्ट और नए अनवेरिफाइड यूजर्स को 500 पोस्ट पढ़ने को मिलेंगी। एलन मस्क ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर डेटा स्क्रैपिंग और सिस्टम से हेरफेर की घटनाएं तेजी से बढ़ रही थी। इस वजह से अस्थायी लिमिट लगाई गई हैं।

इससे पहले ट्विटर ने ट्वीट देखने के लिए लॉग-इन करना अनिवार्य किया था। एलन मस्क ने इस अपडेशन को लेकर कहा कि यह अस्थायी आपातकालीन उपाय है। हमारा डेटा इस कदर लूटा जा रहा था कि यह सामान्य यूजर्स के लिए अपमानजनक सेवा बन गई थी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

मई में ट्विटर को मिली नई CEO

याद दिला दें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने मई में सीईओ की पोस्ट के लिए लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) को चुना था। लिंडा ने सीईओ बनने के बाद ट्वीट कर लिखा कि मैं एलन मस्क का धन्यवाद करती हूं। मैं आपके विजन से प्रेरित हूं और बिजनेस को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने के लिए उत्साहित हूं।