comscore

पुराने Instagram लोगो से हो गए हैं बोर? आ गए 6 नए यूनिक डिजाइन वाले आइकन, ऐसे करें चेंज

Instagram ने अपने यूजर्स के लिए 6 नए ऐप आइकन रिलीज किए हैं। आप अपने स्टाइल का नया आइकन पुराने लोगो से रिप्लेस कर सकते हैं। यहां जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Oct 22, 2025, 04:37 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Meta के स्वामित्व वाले फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप Instagram ने अपने यूजर्स के लिए नया फीचर रोलआउट किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स मौजूदा इंस्टाग्राम आइकन को बदलकर उसे नया यूनिक लुक दे सकते है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इंस्टाग्राम का यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इस फीचर को सिर्फ Instagram Teens अकाउंट के लिए ही रोलआउट किया गया है। अगर आप इंस्टाग्राम टीन अकाउंट चलाते हैं, तो आप अपने इंस्टाग्राम आइकन को बदल सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। news और पढें: Meta का बड़ा प्लान, Mark Zuckerberg बना रहे हैं एक खास AI Agent, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Instagram ने अपने ऑफिशियल हैंडल के जरिए Teens अकाउंट के लिए जारी इस अपडेट की जानकारी दी। इंस्टाग्राम टीनएजर्स अब अपने इंस्टाग्राम ऐप आइकन को नया Cool लुक दे सकते हैं। फोटो व वीडियो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम ने इसके लिए 1 नहीं 2 नहीं बल्कि एक-साथ 6 नए व यूनिक डिजाइन रिलीज किए हैं। इनमें Fire, Floral, Cosmic, Slime आदि शामिल है। इन डिजाइन को @doncarrrlos (Carlos Oliveras Colom) के कॉलेब्रेशन में पेश किया गया है। news और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा


इंस्टाग्राम के इन नए आइकन को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास Teen Accounts होना जरूरी है। इन आइकन को सिर्फ टीन यूजर्स के लिए ही रोलआउट किया गया है।

How to Change Instagram Logo

1. सबसे पहले अपने फोन में Instagram Teen Account लॉग-इन करें।

2. स्क्रीन के टॉप पर आपको इंस्टाग्राम लोगो दिखाई देगा।

3. आपको इस स्क्रीन पर टैप करके होल्ड करना होगा।

4. इसके बाद एक नई स्क्रीन का पॉपअप आएगा।

5. यहां से आप इंस्टाग्राम के नए लोगो को सिलेक्ट कर सकते हैं, जो भी लोगो आपको पंसद आ रहा है कि उस पर टैप करके सेव कर दें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अगर आप अपने पुराने इंस्टाग्राम लोगो से बोर हो चुके हैं, तो आप इन नए लोगो को एक्सेस करके अपने ऐप का आइकन बदल सकते हैं।