Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 22, 2025, 12:33 PM (IST)
Instagram क्रिएटर्स के लिए खुशखबरी है। Meta नया फीचर लेकर आ गया है। यह Link Reels है, जिसकी मदद से रील को Episode की तरह पोस्ट किया जा सकता है। इससे यूजर्स क्रिएटर्स की सारी रील को एक जगह देख पाएंगे। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा के आने से क्रिएटर्स के कंटेंट को एक्सेस करना बहुत आसान हो जाएगा। इससे फॉलोअर्स बढ़ने की संभावना भी बढ़ जाएगी। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला
इंस्टाग्राम के अनुसार, लिंक रील फीचर को खासतौर पर कंटेंट की एक्सेसिबिलिटी को बनाने के लिए लाया गया है। इस फीचर की मदद से एक थीम पर बनाई गई नई और मौजूदा Reels को आपस में लिंक किया जा सकता है। इससे यूजर्स एक जगह पर पूरे कंटेंट को देख सकेंगे। हालांकि, क्रिएटर्स द्वारा लिंक की गई रील्स को क्लोज फ्रेंड और सब्सक्राइबर्स नहीं देख पाएंगे। और पढें: Instagram Reels से बनाएं Animated Stickers, जानें कैसे
1. रील अपलोड करने के दौरान कैप्शन फील्ड में मौजूद लिंक ए रील बटन पर टैप करें।
2. उस रील का चयन करें, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं।
3. अपना टाइटल एंटर करें।
4. अब OK बटन दबाएं।
5. इसके बाद आपकी रील लिंक हो जाएगी।
1. इंस्टाग्राम ओपन करें।
2. उस मौजूदा रील पर जाएं, जिसे आप लिंक करना चाहते हैं.
3. राइट कॉर्नर में बने मेन्यू आइकन पर क्लिक करें।
4. लिंक्ड रील बटन दबाएं।
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इंस्टाग्राम अपने क्रिएटर्स के लिए रील लिंक करने वाला फीचर लेकर आया है। इसके जरिए रील को लिंक ही नहीं बल्कि अन लिंक भी किया जा सकता है। नीचे कुछ स्टेप बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप रील को अन लिंक कर पाएंगे।
1. उस लिंक्ड रील को चुनें, जिसे आप अन लिंक करना चाहते हैं।
2. एडिट लिंक रील ऑप्शन को चुनें।
3. यहां से क्रिएटर्स लिंक की गई रील को अन लिंक किया जा सकता है या फिर उसकी जगह दूसरी रील लिंक की जा सकती है।
बता दें कि इंस्टाग्राम ने लिंक रील फीचर को ग्लोबली रोलाउट करना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में यह फीचर भारतीय क्रिएटर्स को मिलने लगेगा।