comscore

Instagram यूजर्स के लिए आया नया फीचर, शेयर कर पाएंगे पब्लिक स्टोरी

Instagram में नया शेयरिंग फीचर आ गया है। इस सुविधा के जरिए प्लेटफॉर्म पर पब्लिक स्टोरीज को शेयर किया जा सकता है। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर टैग्ड यूजर्स ही स्टोरी शेयर कर पाते थे।

Published By: Ajay Verma | Published: Dec 09, 2025, 09:37 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Instagram अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए नया फीचर लेकर आ गया है। इस नए टूल की मदद से अब ऐप में पब्लिक स्टोरीज को शेयर किया जा सकेगा, चाहे यूजर उस पोस्ट में टैग हो या नहीं। आपको बता दें कि यह नई सुविधा नहीं है। साल 2016 में स्टोरीज फीचर रिलीज होने के बाद वर्ष 2018 में रीशेयर फीचर लाइव किया गया था। news और पढें: कोकरॉच जनता पार्टी पर सोशल मीडिया वार, X हैंडल हुआ बंद, नए अकाउंट के साथ हुई एंट्री

सोशल मीडिया ऐप Instagram के मुताबिक, नए शेयर फीचर के आने से पहले यूजर्स केवल उन ही स्टोरीज को शेयर कर पाते थे, जिनमें उन्हें टैग किया गया था। हालांकि, अब यूजर्स बिना टैग हुए किसी भी पब्लिक स्टोरी को शेयर कर सकते हैं। यह फंक्शन टिकटॉक व ट्विटर में मिलने वाले रीट्वीट और शेयर फीचर की तरह काम करता है। news और पढें: Instagram और Facebook पर बच्चे क्या देखते हैं, अब जान पाएंगे माता-पिता, Meta ने इस टूल्स को किया और ज्यादा एडवांस

इंस्टाग्राम ने आगे बताया कि नया फीचर पब्लिक अकाउंट्स के लिए है। केवल पब्लिक अकाउंट से शेयर की गई स्टोरीज को दोबारा शेयर किया जा सकेगा। प्रावेट अकाउंट से शेयर की गई स्टोरी रिस्ट्रिक्टेड रहेंगी। इन्हें कोई भी बिना अनुमति के शेयर नहीं कर पाएगा। news और पढें: Teleprompter पढ़कर बनाएं Reel, Insta पर आ गया नया फीचर

कैसे करें नए फीचर का इस्तेमाल

कंपनी के अनुसार, पब्लिक स्टोरीज (Public Stories) में ‘Add to Story’ नाम के नए विकल्प को जोड़ा गया है, जिससे स्टोरी शेयर की जा सकती है। शेयर की गई स्टोरी में उस यूजर का नाम दिखाई देगा, जिसने स्टोरी शेयर की है।

प्राइवेसी रहेगी बरकरार

इंस्टाग्राम ने पब्लिक स्टोरी शेयर करने की सुविधा प्रदान करने के साथ प्राइवेसी कंट्रोल भी दिया है। इसके लिए यूजर्स को प्राइवेसी मैन्यू में जाना होगा, जहां उन्हें ‘Allow Sharing to Story’ ऑप्शन को ऑन करना होगा। इसके बाद ही यूजर्स स्टोरी शेयर कर पाएंगे। इससे क्रिएटर्स को अपने कंटेंट पर पूरा कंट्रोल मिलेगा।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

अंत में बताते चलें कि इंस्टाग्राम ने कुछ महीने पहले मैप फीचर को लॉन्च किया था। इस खास मैप में अपने दोस्तों की रियल-टाइम लोकेशन देखी जा सकती है। इसकी मदद से उन ट्रेंडिंग प्लेस को भी खोजा जा सकता है, जहां फेमस रील बन चुकी हैं।