Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jan 03, 2026, 01:28 PM (IST)
Instagram अपने यूजर्स को जोड़े रखने के लिए समय-समय पर ऐप अपडेट करता रहता है। हाल ही में प्लेटफॉर्म पर कई फीचर एड किए गए, जो इस समय क्रिएटर्स के लिए काम आ रहे हैं। अब कंपनी ने एक बार फिर नया फीचर रोलआउट किया है। इसकी मदद से यूजर्स कैरोसेल पोस्ट के बैकग्राउंड में अपनी पसंद का गाना लगा सकते हैं। कंपनी का मानना है कि इस सुविधा के अपने बेस्ट मोमेंट को बेहतर तरीके से शेयर किया जा सकेगा और एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, Instagram में अब कैरोसेल पोस्ट में अपनी पसंद का म्यूजिक लगाया जा सकता है। इससे पोस्ट अधिक एंगेजिंग और बेहतर लगेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैरोसेल वो सिंगल पोस्ट होती है, जिसमें आप एक से अधिक फोटो लगाकर शेयर कर सकते हैं। इसे लेफ्ट स्वाइप करके शेयर किया जा सकता है। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज
इंस्टाग्राम का यह बैकग्राउंड म्यूजिक फीचर रोलआउट हो चुका है। इसका सपोर्ट कुछ यूजर्स को मिलने लगा है। अगर आप भी इस सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, तो अपने फोन में मौजूद ऐप को अपडेट कर लें। इसके बाद आपको फीचर का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप अपनी पसंद का गाना लगाकर पोस्ट शेयर कर पाएंगे। और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
अंत में बताते चलें कि सोशल मीडिया जाइंट इंस्टाग्राम ने पिछले साल अगस्त में लिंक रील नाम का फीचर रोलआउट किया था। इस फीचर के माध्यम से रील को आपस में लिंक किया जा सकता है, जिसे यूजर्स Episode की तरह देख सकते हैं।
कंपनी की मानें, तो इस सुविधा को क्रिएटर के लिए जोड़ा गया है। इसके जरिए क्रिएटर्स अपने कंटेंट को बेहतर तरीके से पेश कर सकते हैं। इससे फॉलवर्स बढ़ने की उम्मीद बढ़ जाएगी। वहीं, यूजर्स भी पूरे कंटेंट को एक जगह देख सकेंगे।