Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 03, 2024, 09:35 AM (IST)
Flipkart UPI सर्विस भारत में लॉन्च हो गई है। इस सर्विस के लिए ई-कॉमर्स जाइंट ने Axis Bank के साथ पार्टनर्शिप की है। अब यूजर्स फ्लिपकार्ट ऐप के जरिए QR कोड की मदद से पेमेंट कर सकेंगे, बिजली का बिल भर सकेंगे, मोबाइल रिचार्ज इत्यादि आसानी से कर सकेंगे। बता दें, फ्लिपकार्ट ने उस वक्त यूपीआई पेमेंट सेक्टर में एंट्री ली है, जब Paytm पेमेंट बैंक कई मुसिबतों का सामना कर रहा है। इसी बीच फ्लिपकार्ट यूजर्स को यूपीआई पेमेंट करने के लिए एक अलग विकल्प बनकर उभरेगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल्स। और पढें: सिर्फ 641 रुपये में घर लाएं 7000mAh बैटरी वाला OPPO K13 5G फोन, बिल्कुल मिस न करें यह डील
Flipkart UPI सर्विस Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। हालांकि, लेटेस्ट यूपीआई पेमेंट फीचर का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को Flipkart ऐप के लेटेस्ट वर्जन को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा। अगर आप मौजूदा फ्लिपकार्ट यूजर हैं तो आप इस ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं। फ्लिपकार्ट का लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन Google Play Store व App Store पर उपलब्ध हो गया है। और पढें: Vivo X Fold 5 पर मिल रहा 16000 का भारी-भरकम Discount, यहां ऑर्डर करने पर बचेंगे हजारों रुपये
1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Flipkart ऐप ओपन करें।
2. इसके बाद ‘Scan & Pay’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. अब आपको ‘My UPI’ ऑप्शन को चुनना है।
4. इसके बाद आपको अपने बैंक का नाम सिलेक्ट करना होगा।
5. अब अपनी बैंक डिटेल्स डालें।
6. फ्लिपकार्ट अब आपकी बैंक डिटेल्स को SMS के साथ वेरिफाई करेगा। इसके बाद आपका Flipkart UPI एक्टिवेट हो जाएगा।
Flipkart UPI इस्तेमाल करने के लिए आप Scan & Pay का इस्तेमाल कर सकते हैं। Scan & Pay ऑप्शन में ही आपको My UP सेक्शन में मोबाइल और बिल रिचार्ज करने का भी ऑप्शन मिलगा। बता दें, इसी के साथ फ्लिपकार्ट ने फ्लिपकार्ट यूपीआई करने पर 10 रुपये तक का लिमिटेड-टाइम ऑफर भी पेश किया है। इससे आप Rupay credit card को भी लिंक कर सकेंगे।
आपको बता दें, Flipkart ने साल 2016 में PhonePe को खरीदा था। फ्लिपकार्ट के स्वामित्व में फोनपे भारत का पॉपुलर यूपीआई पेमेंट ऐप बनकर उभरा था। हालांकि, 2022 में दोनों कंपनियां एक-दूसरे से अलग हो गई। इसके बाद अब फ्लिपकार्ट ने अपनी खुद की यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है।
अपनी इस नई सर्विस के साथ फ्लिपकार्ट न केवल Paytm जैसी ऑनलाइन पेमेंट ऐप को टक्कर देगी बल्कि इसके साथ फ्लिपकार अपनी सबसे बड़ी कॉम्पटिटर कंपनी Amazon को भी टक्कर देगी। बता दें, Amazon कंपनी Amazon Pay नाम से अपनी यूपीआई पेमेंट सर्विस लेकर आती है, जिसके जरिए यूजर्स बिल व मोबाइल रिचार्ज जैसे काम करने में सक्षम होते हैं।