Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 13, 2024, 04:13 PM (IST)
Smartphone एक ऐसा डिवाइस है, जिसने हमारी जिन्दगी में अहम जगह बना ली है। हम सभी मूवी देखने, गेम खेलने और ऑनलाइन बैंकिंग जैसे कार्य करने के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं। मुश्किल तब आती है, जब डिवाइस की बैटरी खत्म हो जाए। इससे भी बड़ी परेशानी तब खड़ी होती है, जब स्मार्टफोन चार्ज ही न हो। इससे हमारे अधिकतर काम अधूरे रह जाते हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ तरीके हैं, जिससे फोन चार्ज न होने की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आइये, खबर में जानते हैं उन ही तरीकों के बारे में… और पढें: फोन की परफॉर्मेंस हो गई Low, फॉलो करें ये टिप्स
मोबाइल फोन के बैकग्राउंड में एक्टिव ऐप के कारण बैटरी काफी ड्रेन हो जाती है। इस वजह से डिवाइस चार्जर के लगे होने पर भी चार्ज नहीं होता है। इसलिए फोन के बैकग्राउंड में चल रहे ऐप को बंद करें और फिर चार्ज करें। और पढें: Overnight Charging Vs Morning Charging: बैटरी लाइफ के लिए कौन-सा तरीका है सही, जानें यहां
आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा है, तो ज्यादा टेंशन न लें। सबसे पहले अपने फोन को स्विच ऑफ करें। इसके बाद कुछ मिनट का इंतजार करें। अब हैंडसेट को दोबारा ऑन करें। इससे ग्लिच ठीक हो जाएगे और फोन चार्ज होने लगेगा।
कई बार चार्जिंग केबल खराब होने के कारण स्मार्टफोन चार्ज नहीं होता है। इसलिए सबसे पहले किसी दूसरे फोन में चार्जिंग केबल लगाकर चेक करें कि काम कर रही है या नहीं। यदि नहीं कर रही है, तो स्मार्टफोन ब्रांड के स्टोर में जाकर उसकी ओरिजनल केबल खरीदें। इसके बाद फोन चार्ज होने लगेगा।
चार्जिंग पोर्ट (Charging Port) में धूल और गंदगी जमा होने की वजह से स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज नहीं होती है। चार्जिंग पोर्ट को साफ करें। इसके बाद फोन पहले की तरह चार्ज होने लगेगा। यदि खबर में बताए गए टिप्स फॉलो करने के बाद भी फोन चार्ज नहीं होता है, तो उसे कस्टमर केयर में ले जाकर रिपेयर कराएं।