Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 19, 2024, 12:52 PM (IST)
Instagram यूजर्स अब किसी पोस्ट में सुने गए गाने को ऐप से ही Spotify Library में ऐड कर सकते हैं। Meta के स्वामित्व वाला शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने Spotify से पाटरनशिप की है। इन दोनों प्लेटफॉर्म की साझेदारी का उद्देश्य दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स के लिए अपने पसंदीदा म्यूजिक को ढूंढना और फिर उसे सेव करने की प्रोसेस को आसान बनाना है। इंस्टाग्राम ने X (Twitter) पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी घोषणा की है। अब इंस्टाग्राम के सभी यूजर्स स्पॉटिफाई लाइब्रेरी में विभिन्न पोस्ट में सर्च किए गए गानों को सेव कर सकेंगे। आइये, इस फीचर को यूज करने का तरीका जानते हैं। और पढें: Meta ने Facebook और Instagram पर रोल आउट करना शुरू किया AI Support Assistant, मिलेंगे ये बड़ा फायदा
अब जब यूजर्स इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट में सुने गए किसी भी गाने या म्यूजिक पर टैप करते हैं, तो उन्हें उसी गाने या म्यूजिक का यूज करके अन्य पोस्ट दिखाने वाले पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाता है। इसके अलावा, पेज पर एक यूज ऑडियो बटन भी दिखाई देता है, जो यूजर्स को अपने पोस्ट में गाने का यूजर करने की सुविधा देता है। अब, उन्हें यूज ऑडियो बटन के नीचे एक और छोटा बटन दिखाई देगा, जो उन्हें इंस्टाग्राम छोड़े बिना स्पॉटिफाई लाइब्रेरी में गाना जोड़ने देगा। और पढें: Instagram Reels में आ गया Tap-to-pause फीचर, सिर्फ 1 टैप में रील होगी पॉज
find a song on Instagram ➡️ save to your @Spotify 🎧 pic.twitter.com/dP0ycYR3rI
और पढें: Meta ने क्रिएटर्स को दिया पैसे कमाने का बड़ा ऑफर, Facebook पर करनी होंगी इतनी Reels पोस्ट
— Instagram (@instagram) October 17, 2024
9To5 Mac की एक रिपोर्ट के अनुसार, गाना ‘लाइक किए गए गानों’ प्लेलिस्ट और ऐप के ‘योर लाइब्रेरी’ टैब में सेव हो जाएगा। हालांकि, Instagram से सीधे Spotify लाइब्रेरी में सुना गया गाना जोड़ने के लिए Instagram यूजर्स को पहले अपने Instagram अकाउंट को अपने Spotify अकाउंट से लिंक करना होगा। Instagram अकाउंट को Spotify से लिंक करने के लिए नीते दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि iOS और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के लिए इस फीचर को रोल आउट करना शुरू कर दिया गया है।