comscore

Gmail Confidential Email: एक्सपायरी डेट के साथ भेजें सीक्रेट मेल, पासकोड से होगा ओपन

Gmail Confidential Email: जीमेल में Confidential Mode नाम का सीक्रेट फीचर मिलता है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी मेल को एक्सपायरी डेट व पासकोड के साथ भेज सकते हैं। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Aug 08, 2024, 06:13 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Gmail पर भेजें Confidential मेल
  • मेल में लगा सकेंगे एक्सपायरी डेट और पासकोड
  • तय समय के बाद मेल हो जाएगा डिलीट
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Gmail Confidential Email: जीमेल भारत की एक पॉपुलर ईमेल सर्विस है, जिसका इस्तेमाल बड़े स्तर पर किया जाता है। जीमेल यूं तो अपने यूजर्स के लिए कई तरह के फीचर्स लेकर आता रहता है, लेकिन जीमेल के कई ऐसे भी फीचर्स हैं जिनकी जानकारी ज्यादातर यूजर्स को नहीं हैं। ऐसे ही एक सीक्रेट फीचर की जानकारी आज हम आपको बताने जा रहे हैं। कई बार हम जीमेल के जरिए सामने वाले को ऐसी जानकारी शेयर करते हैं, जो काफी संवेदनशील होती है। आप नहीं चाहते कि उस जानकारी का कोई गलत इस्तेमाल करे। news और पढें: SIR Form Download: अभी तक घर नहीं आया SIR फॉर्म? टेंशन न लें... घर बैठे ऐसे करें डाउनलोड

ऐसे ही संवेदनशील मेल के लिए Gmail अपने यूजर्स के लिए Confidential Mode नाम का फीचर लेकर आता है। इस मोड के जरिए भेजे गए ईमेल काफी सिक्योर होते हैं, जिनका कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता। Confidential Mode में आप मेल को सीक्रेट कोड व एक्सपायरी डेट सेट करके भेज सकते हैं। आपके द्वारा तय की गई तारीख के बाद वो मेल अपने आप जीमेल से डिलीट हो जाएगा। साथ ही उस मेल को एक्सेस करने के लिए एक सीक्रेट पासकोड डालना होगा। आइए जानते हैं मेल में कैसे सेट करें एक्सपायरी डेट और पासकोड। news और पढें: घर बैठे Passport कैसे बनवाएं? जानिए पूरा प्रोसेस

How to send Confidential Email

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Gmail को ओपन करें।

2. इसके बाद Compose Mail पर क्लिक कर दें।

3. अब आप यहां अपना मेल लिखें।

4. मेल लिखने के बाद आपको टॉप कॉर्नर पर स्थित 3 डॉट मैन्यू पर क्लिक करें।

5. यहां आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी।

6. आपको Confidential Mode का टॉगल दिखाई देगा, उसे ऑन कर दें।

7. इसके बाद आप यहां मेल की एक्सपायरी डेट भी डाल सकते हैं, जिसमें आपको 1 दिन से लेकर 5 साल के ऑप्शन मिलेंगे।

8. इसके साथ Passcode सेट करने का भी विकल्प मिलेगा। आप मेल में पासकोड सेट कर दें।

9. अब आप मेल सेव करके उसे सेंड कर दें।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इस प्रोसेस को फॉलो करके आप Gmail पर कोई-सा भी मेल सीक्रेट बनाकर भेज सकते हैं। इसे आपके द्वारा सेट पासकोड के साथ ही एक्सेस किया जा सकेगा। साथ ही आप इस मेल में एक्सपायरी डेट लगाकर इसका वजूद हमेशा के लिए मिटा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस मेल का सामने वाला स्क्रीनशॉट लेकर रख सकता है।