comscore

WhatsApp पर किसी ने आपको कर दिया है ब्लॉक, ऐसे करें पता

WhatsApp में ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। इसके जरिए किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक किया जा सकता है। आपको भी किसी ने ब्लॉक किया है और आप इसका पता लगाना चाहते हैं, तो नीचे आर्टिकल पढ़ें।

Edited By: Ajay Verma | Published By: Ajay Verma | Published: Mar 06, 2024, 05:09 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • WhatsApp बहुत लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है
  • इसमें ब्लॉक करने की सुविधा मिलता है
  • कुछ बातों का ध्यान रखकर ब्लॉक होने का पता लगाया जा सकता है
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

WhatsApp कम्युनिकेशन का अहम जरिया बन गया है। अब ज्यादातर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करने के लिए इस ही प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। कई बार ऐसी परिस्थितियां बन जाती हैं, जब कोई किसी को किसी कारणवश व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर देता है। अगर आपको भी किसी ने ब्लॉक कर दिया है, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काम आएगा। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप पता लगा सकेंगे कि आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया गया है या नहीं। news और पढें: क्या आपकी WhatsApp चैट सुरक्षित है? ये 5 फीचर्स तुरंत चेक करें

How to check if someone blocked you on WhatsApp

सिंगल टिक

अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक किया गया है या नहीं, तो उस यूजर को मैसेज सेंड करें। मैसेज के नीचे काफी समय से डबल की जगह सिंगल टिक दिखाई दे रहा है, तो समझ जाए कि आपको ब्लॉक किया गया है। news और पढें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर, जल्द मिल सकते हैं ये 5 नए कमाल के फीचर्स

कॉल करें

व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती है। इसके जरिए चेक किया जा सकता है कि आपको ब्लॉक किया गया है या नहीं। इसके लिए आप उस यूजर को कॉल करें। यदि कॉल कनेक्ट नहीं होता है, तो इसका मतलब है कि आपको ब्लॉक कर दिया गया है। news और पढें: iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, WhatsApp में आया नया स्टिकर फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल

ग्रुप में करें ऐड

व्हाट्सएप के ग्रुप में ब्लॉक करने वाले यूजर को ऐड नहीं किया जा सकता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको ब्लॉक किया है या नहीं, तो उस यूजर को किसी ग्रुप में ऐड करके देखें। यदि कॉन्टैक्ट ऐड नहीं होता है, तो 100 प्रतिशत आप ब्लॉक हो चुके हैं।

नोट :- अगर आपको ऊपर बताए गए सभी संकेत मिल रहे हैं, तो संभवता आपको ब्लॉक कर दिया गया है। हालांकि, ये संकेत निश्चित प्रमाण नहीं हैं, क्योंकि व्हाट्सएप में कई ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जिनसे लास्ट सीन, स्टेटस और प्रोफाइल फोटो को हाइड किया जा सकता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

आखिर में बताते चलें कि इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के लिए पिछले महीने के अंत में बुलेट, नंबर, ब्लॉक और इनलाइन टेक्स्ट फॉर्मेटिंग टूल को ऐड किया था। ये टूल एंड्रॉइड और आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। इनके जरिए यूजर्स बेहतर तरीके से मैसेज भेज सकेंगे। इससे पहले प्लेटफॉर्म पर बोल्ड, इटैलिक और मोनोस्पेस को ऐड किया गया था।