Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Apr 20, 2026, 11:13 AM (IST)
Android security news: How this new virus controls your phone without permission
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसके साथ साइबर खतरे भी तेजी से बढ़ रहे हैं, हाल ही में एक खतरनाक Android malware सामने आया है, जिसे ‘God Mode’ वायरस कहा जा रहा है। यह वायरस सामान्य मैलवेयर से कहीं ज्यादा एडवांस है और एक बार फोन में घुसने के बाद यूजर के पूरे डिवाइस पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। खास बात यह है कि यह वायरस आपकी निजी जानकारी जैसे मैसेज, बैंक डिटेल और OTP तक चुरा सकता है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है। और पढें: सरकार ने Android यूजर्स के लिए जारी की चेतावनी, ये खतरनाक वायरस मिनटों में खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें
‘God Mode’ नाम इस मैलवेयर को इसलिए दिया गया है क्योंकि यह Android के Accessibility Services का गलत इस्तेमाल करके फोन के लगभग हर फीचर तक पहुंच बना लेता है। एक बार जब यूजर गलती से इसे परमिशन दे देता है, तो यह चुपचाप बैकग्राउंड में काम करता रहता है। यह आपके मैसेज पढ़ सकता है, कॉल्स को मॉनिटर कर सकता है और यहां तक कि बिना आपकी जानकारी के कुछ एक्शन भी ले सकता है। सबसे खतरनाक बात यह है कि यह OTP इंटरसेप्ट करके आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच सकता है। इसके अलावा यह कॉन्टैक्ट्स और बाकी जरूरी डेटा भी एक्सेस कर सकता है। और पढें: Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा, ये मैलवेयर चुपचाप कर सकता है आपके फोन पर पूरा कंट्रोल, जानें क्या करें
यह वायरस ज्यादातर फर्जी ऐप्स के जरिए फैलता है, जो दिखने में बिल्कुल असली ऐप्स जैसे होते हैं, जैसे बैंकिंग ऐप या यूटिलिटी ऐप। यूजर्स अक्सर इन्हें अनजान लिंक या APK फाइल के जरिए डाउनलोड कर लेते हैं। इंस्टॉल होने के बाद ये ऐप्स बार-बार खतरनाक परमिशन मांगते हैं और यूजर के ‘Allow’ करते ही फोन पर पूरा कंट्रोल हासिल कर लेते हैं। अगर आपके फोन में अचानक कोई अनजान ऐप दिखे, बार-बार परमिशन मांगी जाए या अजीब SMS और कॉल्स आने लगें, तो यह खतरे का संकेत हो सकता है। कई बार ऐसे ऐप्स को हटाना भी मुश्किल हो जाता है। और पढें: Wi-Fi और Bluetooth हमेशा ऑन रखने वाले लोग हो जाए सावधान, यह आदत पड़ सकती है बहुत भारी
इससे बचने और इसे हटाने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने चाहिए…