comscore

Vivo V70 FE फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, 200MP कैमरा के साथ मिलेगा ये सब

Vivo V70 FE स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 200MP का कैमरा के साथ आता है। यहां जानें फोन से जुड़ी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2026, 01:46 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Vivo V70 FE स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म है। यह कंपनी की Vivo V70 सीरीज की लेटेस्ट एडिशन होने वाला है। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Vivo V70 और Vivo V70 Elite फोन शामिल है। वहीं, अब इस सीरीज के तहत Vivo V70 FE फोन मार्केट में दस्तक देने वाला है। अब फाइनली कंपनी ने Vivo V70 FE की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होने वाली है। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसके जरिए कंफर्म हुआ है कि यह फोन 200MP कैमरा के साथ दस्तक देने वाला है। यहां जानें सभी डिटेल्स। news और पढें: Vivo T5 Pro 5G जल्द भारत में होगा लॉन्च! मिलेगी 9020mAh की बड़ी बैटरी

Vivo India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Vivo V70 FE स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह फोन 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध है। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। news और पढें: Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G फोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन


यह फोन 200MP कैमरा के साथ दस्तक देने वाला है। इसके अलावा, फोन Darkness Glow Technology के साथ आएगा, जिसमें फोन रात के अंधेरे में ग्लो करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 7000mAh की है, जिसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Vivo V70 FE specifications

Vivo V70 FE के कई फीचर्स भी ऑनलाइन लीक हो चुकी है। लीक की मानें, तो इस फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले में 1.5K रेजलूशन व 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इस डिस्प्ले में 1900 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद होगा। पानी से बचाव के लिए फनो में IP68-IP69 रेटिंग मिलती है।