Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Feb 16, 2026, 10:01 AM (IST)
भारत आज से अपनी अब तक की सबसे बड़ी AI कॉन्फ्रेंस की मेजबानी करेगा। India AI Impact Summit का उद्घाटन आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा नई दिल्ली के Bharat Mandapam में किया जाएगा। यह पांच दिन का कार्यक्रम 16 से 20 फरवरी तक चलेगा। इस समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के दिग्गज शामिल हो रहे हैं, जिनमें Sundar Pichai और Sam Altman जैसे नाम शामिल हैं। इस बार थीम रखी गई है ‘For the welfare of all, for the happiness of all’ यानी AI का यूज सभी के कल्याण और खुशहाली के लिए किया जाए। और पढें: India AI Impact Summit: भारत नहीं आ रहे Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग, ये बड़े नाम सम्मेलन में होंगे शामिल, देखें लिस्ट
करीब 70,000 वर्ग मीटर की जगह में 10 अलग-अलग एरेना बनाए गए हैं। यहां 300 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल और लाइव डेमो देखने को मिलेंगे। इस दौरान 500 से अधिक सेशन आयोजित होंगे, जिनमें 3,250 से ज्यादा स्पीकर और पैनलिस्ट हिस्सा लेंगे। पूरे कार्यक्रम को तीन मुख्य थीम People, Planet और Progress में बांटा गया है। आयोजकों का कहना है कि लगभग 2.5 लाख लोग इस समिट में आ सकते हैं। साथ ही 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स अपने नए आइडिया और टेक्नोलॉजी पेश करेंगे। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जापान, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित कुल 13 देशों के पवेलियन भी लगाए जाएंगे, ताकि अलग-अलग देशों के बीच पार्टनरशिप और सहयोग बढ़ सके। और पढें: India AI Impact Summit 2026: दिल्ली में कब से होगा शुरू, ग्लोबल साउथ के लिए क्यों है इतना अहम?
इस समिट में ‘Sovereign AI’ यानी देश में डेवलप AI टेक्नोलॉजी पर खास जोर रहेगा। सरकार ने मार्च 2024 में AI इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10,372 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी, निजी कंपनियां भी बड़े निवेश कर रही हैं। Google विशाखापट्टनम में 15 अरब डॉलर का AI हब बना रहा है, टाटा समूह महाराष्ट्र में 11 अरब डॉलर की AI इनोवेशन सिटी तैयार कर रहा है, जबकि Microsoft अगले चार साल में 17.5 अरब डॉलर निवेश करने की योजना में है। भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI भी चर्चा में है, जिसके मॉडल Sarvam Vision और Bulbul v3 ने कुछ टेस्ट में बड़े अंतरराष्ट्रीय मॉडल्स को टक्कर दी है।
समिट में रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। ‘AI for ALL’, ‘AI by HER’, ‘YUVAi’ और ‘India AI Tinkerpreneur’ जैसे स्किलिंग प्रोग्राम्स पर जोर दिया जाएगा, ताकि छात्र और युवा AI की समझ डेवलप कर सकें। प्रमुख सेशनों में ‘Her First Algorithm, India’s Next Breakthrough’ और ‘The Future of Employability in the Age of AI’ जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा AI एजेंट्स और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर भी चर्चा होगी।