comscore

PNG Connection: आपके एरिया में PNG पाइपलाइन सप्लाई है या नहीं? फोन पर ऐसे मिलेगी जानकारी

PNG Connection: LPG किल्लत के बीच अगर आप PNG कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो घर बैठे फोन पर देखें आपके एरिया में PNG सप्लाई मिलती है या नहीं। जानें पूरा प्रोसेस।

Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2026, 04:41 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

How to check PNG Connection in your Area: देशभर में LPG सिलेंडर की किल्लत अब भी देखने को मिल रही है। सिलेंडर की बुकिंग से लेकर सप्लाई तक में काफी देरी हो रही है। इसी भी सरकार का बड़ा बयान सामने आया है। सरकार का कहना है कि LPG किल्लत के बीच वह PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। साथ ही आदेश दिया गया है कि यदि आपके एरिया में PNG पाइपलाइन मौजूद है, तो आपको न चाहते हुए भी कनेक्शन लेना होगा। अगर आप कनेक्शन नहीं लेते हैं, तो आपके सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। news और पढें: LPG Gas Booking New Rules: 35 दिन बाद गैस बुकिंग की खबर निकली फर्जी, सरकार ने बताया पूरा सच

अगर आप भी कंफ्यूज हैं कि आपके एरिया में PNG सप्लाई है या नहीं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यह जानने के लिए आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की मदद से जान सकते हैं कि आपके एरिया में PNG पाइपलाइन मौजूद है या नहीं। अगर मौजूद है, तो आप मिनटों में नए कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां जानें पाइपलाइन कनेक्शन जानने से लेकर आवेदन करने तक की पूरी प्रक्रिया। news और पढें: LPG सिलेंडर बुक करने के बाद भी नहीं हुआ डिलीवर? घर बैठे ऐसे करें शिकायत

How to check PNG Connection in your Area

1. सबसे पहले फोन स्मार्टफोन में www.iglonline.net पर जाएं। news और पढें: LPG की किल्लत के बीच सरकार बड़ा फैसला, अब बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

2. यहां आपको PNG Domesitc का ऑप्शन होम पेज पर दिखेगा।

3. इसके बाद आपको Apply New Connection पर क्लिक करना होगा।

4. अब आपको नेक्स्ट पेज पर अपने क्षेत्र की जानकारी देनी होगी, जिसमें आपकी सोसाइटी व कलोनी का नाम डालना होगा।

5. अब आप देख सकेंगे कि आपके एरिया में PNG सप्लाई है या नहीं।

6. अगर आपके एरिया में PNG सप्लाई है, जो आप इसकी सर्विस के लिए घर बैठे अप्लाई भी कर सकते हैं।

7. जैसे ही आपका आवेदन स्वीकार हो जाएगा, वैसे ही आपको कंपनी के एग्जिक्यूटिव द्वारा कॉल रिसीव होगा। इसके बाद आप अपना नया कनेक्शन ले सकेंगे।

कॉल पर भी होगी मदद

इन सब के अलावा, आप 18001025109 नंबर पर कॉल करके भी इस संबंध में पूरी जानकारी ले सकते हैं।

FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

PNG क्या है?

PNG (Piped Natural Gas) पाइप के द्वारा मिलने वाली नेचुरल गैस है, जिसे किचन में इस्तेमाल किया जाता है। PNG कनेक्शन की सप्लाई देशभर में उपलब्ध है। यह मीथेन से बनी गैस है, जिसे जमीन के अंदर मौजूद तेल व गैस को निकालकर शुद्ध करके बनाया जाता है।

PNG पर सरकार ने क्या कहा?

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

LPG की किल्लत को देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि यदि आपके एरिया में PNG सप्लाई है, तो आपको इसके आवेदन करना होगा। अगर आप आवेदन नहीं करेंगे, तो आपके सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाएगी।