Written By Manisha
BSNL (Bharat Sanchar Nigam Limited) कंपनी अपने ग्राहकों के लिए काफी सस्ते और अच्छे प्लान लेकर आती है। इसी बीच अब कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल ब्रॉडबैंड प्लान्स को अपग्रेड किया है। नए अपग्रेड के बाद कंपनी के सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को हाई-स्पीड में इंटरनेट एक्सेस मिलेगा। इन प्लान की कीमत 249 रुपये, 299 रुपये और 329 रुपये है। ये प्लान यूजर्स को 1000GB तक डेटा प्रोवाइड करते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स।
BSNL कंपनी ने अपने मौजूदा 3 सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान्स को अपग्रेड कर दिया है। अब यूजर्स को इन प्लान में पहले से ज्यादा हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस मिलेगा। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने 249 रुपये, 299 रुपये और 329 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में अपग्रेड जारी किया है।
1. 249 रुपये वाले प्लान में पहले यूजर्स को 10 Mbps स्पीड में इंटरनेट मिलता था, लेकिन अब यह स्पीड बढ़कर 25 Mbps की कर दी गई है।
2. 299 रुपये वाले प्लान में भी पहले यूजर्स को 10 Mbps स्पीड में इंटरनेट मिलता था, जो कि अब बढ़कर 25 Mbps हो गया है।
3. 329 रुपये वाला प्लान 20 Mbps स्पीड में इंटरनेट एक्सेस देता था, लेकिन अब इस प्लान में यूजर्स को 25 Mbps इंटरनेट एक्सेस मिलेगा।
बीएसएनएल के ये एंट्री-लेवल सस्ते ब्रॉडबैंड प्लान हैं। इन प्लान के बेनेफिट्स की बात करें, तो 249 रुपये प्रति महीना वाले BSNL ब्रॉडबैंड प्लान में यूजर्स को 10GB डेटा एक्सेस मिलता है। इस प्लान में डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाती है। वहीं, 299 रुपये वाला प्लान 20GB डेटा देता है। इस प्लान में भी डेटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 2 Mbps रह जाती है। 329 रुपये वाले प्लान की बात करें, तो इस प्लान में आपको 1000GB डेटा एक्सेस दिया जाता है। हालांकि, इंटरनेट डेटा कोटा खत्म होने के बाद इस प्लान में स्पीड घटकर 4 Mbps रह जाती है।