Published By: Rohit Kumar | Published: Jan 27, 2023, 04:24 PM (IST)
Airtel ने 2 रिचार्ज प्लान को लॉन्च कर दिया है। इन प्लान में अधिकतम इंटरनेट डाटा 60GB तक मिलता है। इससे पहले पोस्टपेड प्लान में बल्क में इंटरनेट डाटा मिलता है। यह प्लान 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान की कीमत 489 रुपये और 509 रुपये है। इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा का बेनेफिट्स मिलता है। और पढें: Airtel यूजर्स की मौज, 100 रुपये से कम में पाएं 20 OTT, Xstream Play Premium प्लान हुआ सस्ता
Airtel के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, जिसमें लोकल और STD Calls शामिल हैं। इस प्लान में यूजर्स को 300SMS और 50GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिनों की है। इस रिचार्ज के साथ यूजर्स फ्री हेलो ट्यूंस, Wynk Music, FASTag पर कैशबैक का फायदा मिलेगा। और पढें: क्या है 5G Network Slicing? Airtel की इस नई सुविधा से कैसे भीड़ में भी मिलेगा तेज इंटरनेट
509 रुपये के रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसमें लोकल और STD Call शामिल हैं। इस प्लान में यूजर्स को 300 SMS और 60GB डाटा मिलेगा, जो पूरे महीने की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस रिचार्ज प्लान में free hello tunes, Wynk Music और FASTag बेनेफिट्स मिलेंगे। और पढें: Airtel यूजर्स के मजे, रोज मिलेगा 2.5GB डेटा
एयरटेल के वैसे तो ढेरों रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, जो अलग-अलग बेनेफिट्स के साथ आते हैं। लेकिन एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे एक महीने की वैलिडिटी मिलती है और यह काफी अच्छे डाटा पैक के साथ आता है। इसमें डाटा का पूरा पैक मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन की होती है।
Airtel ने हाल ही में 5G सर्विस को कई शहरों में लॉन्च कर दिया है। इसमें असम, बिहार, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के अलावा भी कई राज्यों के नाम शामिल हैं। कंपनी लगातार अपनी 5G नेटवर्क कवरेज में विस्तार कर रही है।