Written By Ajay Verma
Written By Ajay Verma
Edited By: Ajay Verma| Published By: Ajay Verma| Published: Feb 26, 2026, 01:17 AM (IST)
Samsung Galaxy S26 Ultra को प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ उतारा गया है। इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी और कोई भी आपकी स्क्रीन को नहीं देख पाएगा। इसका साइज 6.9 इंच और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है।
सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस डिवाइस में AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ हैंडसेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
Samsung Galaxy S26 Ultra फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 200MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 50MP का अल्ट्रा वाइड, तीसरा 10MP का टेलीफोटो लेंस और चौथा 50MP का टेलीफोटो लेंस है। इसमें 100X जूम भी मिलता है।
कंपनी ने गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा फोन में 5000mAh की जंबो बैटरी दी गई है। इसको 60 वॉट फास्ट चार्जिंग और 25 वॉट वायरलेस चार्जिंग मिली है। इसमें सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Galaxy S26 Ultra में 12MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। इसका अपर्चर f/2.2 है। इसके जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra को IP68 की रेटिंग दी गई है। इस डिवाइस में सिम कार्ड स्लॉट, 4जी, 5जी, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाईफाई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। इसका वजन 214 ग्राम है।
Samsung Galaxy S26 Ultra फोन को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लाया गया है। इस फोन के 12GB+256GB स्टोरेज मॉडल और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये व 1,59,999 रुपये रखी गई है। इसका 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट 1,89,999 रुपये में मिलेगा।
सैमसंग के इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस फोन को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्री-बुक किया जा सकता है।