Written By Manisha
Written By Manisha
Edited By: Manisha| Published By: Manisha| Published: Feb 09, 2026, 01:29 PM (IST)
Samsung Galaxy F70e 5G फोन में कंपनी ने 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 720x1,600 पिक्सल है। डिस्प्ले में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, डिस्प्ले में 800 Nits की पीक ब्राइटनेस मौजूद है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस हैं। साथ ही फोन Android 16-बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल शामिल है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन में फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है।
Samsung Galaxy F70e 5G में कंपनी ने 8MP का फ्रंट कैमरा दिया है। फोन के बैक पर लैदर डिजाइन दिया गया है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन कंपनी ने 6000mAh की जंबो बैटरी दी है।
Samsung Galaxy F70e 5G फोन के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, 6GB RAM मॉडल की कीमत 14,999 रुपये है।