Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Sep 17, 2025, 04:48 PM (IST)
YouTube
और पढें: YouTube लेकर आया नया फीचर, प्लेटफॉर्म से एक बार में हट जाएंगे सारे शॉर्ट्स
YouTube ने हाल ही में अपने लाइव स्ट्रीमिंग फीचर्स में सबसे बड़ा अपडेट पेश किया है। अब क्रिएटर्स AI टूल्स की मदद से लाइव स्ट्रीम के हाइलाइट्स बना सकते हैं और एक ही समय में वर्टिकल और होरिजॉन्टल दोनों फॉर्मैट में स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा एक नया एड फॉर्मैट भी जोड़ा गया है। इस अपडेट के जरिए YouTube ने लाइव स्ट्रीमिंग को और आसान और मनोरंजक बनाने की कोशिश की है। क्रिएटर्स अब लाइव जाने से पहले अपने स्ट्रीम का प्रैक्टिस सेशन कर सकते हैं, जिससे सेटअप सही रहेगा और दर्शकों को परेशानी नहीं होगी। और पढें: Apple यूजर्स को मिला बड़ा तोहफा, Vision Pro के लिए खास YouTube App हुआ लॉन्च
YouTube का Playables फीचर भी अपडेट हुआ है, पहले Playables में क्रिएटर्स अपने लाइव स्ट्रीम के दौरान हल्के-फुल्के गेम खेल सकते थे। अब इसमें 75 से ज्यादा गेम्स जोड़ दिए गए हैं, Playables के जरिए किया गया स्ट्रीम बाकी लाइव स्ट्रीम की तरह काम करेगा, जिसमें मोनेटाइजेशन टूल्स और लाइव चैट की सुविधा भी रहेगी। इसके अलावा अब क्रिएटर्स अपने लाइव स्ट्रीम में रियल-टाइम में प्रतिक्रिया (React Live) भी दे सकते हैं। इसका मतलब है कि कोई भी लॉन्च इवेंट या दूसरे क्रिएटर के स्ट्रीम पर लाइव प्रतिक्रिया देना आसान हो गया है। और पढें: YouTube ने 2026 के लिए नए फीचर्स का किया ऐलान, AI के जरिए बिना रिकॉर्डिंग के बना सकेंगे वीडियो
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अब दर्शक वर्टिकल और होरिजॉन्टल दोनों लेआउट में स्ट्रीम देख सकते हैं। पहले YouTube लाइव स्ट्रीम में होरिजॉन्टल लेआउट ज्यादा फेमस था, जो गेमिंग और टीवी पर देखने के लिए परफेक्ट था, लेकिन वर्टिकल फॉर्मैट की लोकप्रियता YouTube Shorts के कारण बढ़ गई है। नया फीचर दोनों लेआउट एक साथ दिखाएगा और चैट इंटीग्रेटेड रहेगा। इसका मतलब है कि क्रिएटर को स्ट्रीम का लेआउट लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होगी।
सबसे बड़ा अपडेट AI-पावर्ड हाइलाइट्स और नए एड सिस्टम से जुड़ा है। अब YouTube लाइव स्ट्रीम के बेहतरीन पलों को AI की मदद से ऑटोमैटिक हाइलाइट्स में बदल देगा, जिन्हें सीधे YouTube Shorts पर अपलोड किया जा सकेगा। इसके अलावा नए एड फॉर्मैट में Ads स्ट्रीम के साथ-साथ दिखाई देंगे, जिससे दर्शक स्ट्रीम मिस नहीं करेंगे। अब क्रिएटर्स अपने लाइव स्ट्रीम को बिना रुकावट के पब्लिक से मेंबर्स-ओनली में भी बदल सकते हैं। यह फीचर विशेष रूप से उन चैनल्स के लिए है जो अपने सब्सक्राइबर्स को पेड मेंबरशिप ऑफर करते हैं।