Published By: Rohit Kumar | Published: Mar 14, 2023, 02:41 PM (IST)
Sony के कैमरों की काबिलियत किसी से छिपी नहीं है। नई-नई फोटोग्राफी सीखने वाला हो या फिर कोई प्रोफेशनल, हर एक प्रकार के सेगमेंट में सोनी के कैमरों को पसंद किया जाता है। अब कंपनी ने एक लेटेस्ट जानकारी शेयर की है, जिसके बाद कमजोर नजर वाले भी बिना किसी चश्मे के दमदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने नए इलेक्ट्रोनिक व्यू फाइंडर का सहारा लिया है, जो फोकस करने में भी मदद करता है। और पढें: भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है PlayStation 5 Pro, BIS वेबसाइट पर दिखा Sony का कंसोल
सोनी अपनी जापानी सहायक कंपनी QD Laser के साथ काम करके HX99 RNV Retina Projection Camera kit को पेश किया है। इसकी मदद से कमजोर नजर वाले यूजर्स बिना चश्मा के आसानी से ऑब्जेक्ट पर फोकस कर सकते हैं और एक्स्पोजर को एडजेस्ट कर सकते हैं। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनी की यह लेटेस्ट तकनीक एक कॉम्पैक्ट कैमरा के रूप में आती है। इसे कैमरे के ऊपर एड ओन कियाजाता है, जो प्रोजेक्टर को बेहतर तरीके से दिखाने का काम करता है। और पढें: 7000mAh बैटरी और 50MP Sony कैमरा के साथ भारत में लॉन्च हुआ Motorola Edge 70 Fusion, कीमत बस इतनी
सोनी का यह लो पावर प्रोजेक्शन को खासतौर से एक फोकस बाईपास के रूप में तैयार किया है। यह कमजोर नजर वाले लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है। कई लोगों को दूर दृष्टि दोष, निकट दृष्टि दोष और कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। इस एक्सटर्नल प्रोजेक्टर लेंस की मदद से कमजोर नजर वाला भी आसानी से फोकस कर सकेगा। और पढें: Sony के PlayStation Plus सब्सक्राइबर्स की लगी लॉटरी! मार्च में फ्री मिलें ये धांसू गेम
QD Laser स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें RGB semiconductor laser का इस्तेमाल करके डिस्प्ले पर एक इमेज तैयार किया जाती है। इसका रेजोल्यूशन 720p पिक्सल और 8-bit Colour डेप्थ देखने को मिलेगा। यह करीब 60 डिग्री होरिजोनटल फील्ड का व्यू दे सकता है और उसका रिफ्रेश रेट्स 60Hz है। बैटरी लाइफ के बारे में बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 4 घंटे का बैकअप दे सकती है। इसे Micro USB से चार्ज किया जाएगा।
DSC-HX99 कॉम्पैक्ट कैमरा का इस्तेमाल सोनी के एक साल 2018 मॉडल पर इस्तेमाल किया गया है। इस कैमरे में 18 megapixel का कैमरा है। इसमें 24-720mm जूम लेंस का इस्तेमाल किया गया है। DSC-HX99 की कीमत की कीमत की बात करें तो यह करीब 474.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 39,169 रुपये) है।