OnePlus Pad की कीमत का हुआ ऐलान, इस दिन से शुरू होगी टैबलेट की प्री-बुकिंग

OnePlus Pad की कीमत का ऐलान हो गया है। इस टैबलेट की प्री-बुकिंग 28 अप्रैल से शुरू होगी। प्रमुख फीचर की बात करें, तो यह टैब 11.61 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ-साथ 12GB रैम और 9,510mAh की बैटरी जैसे फीचर के साथ आता है।

Published By: ajay verma | Published: Apr 25, 2023, 02:48 PM (IST)

हाइलाइट

  • OnePlus Pad की भारत में कीमत की घोषणा हो गई है।
  • इस टैबलेट की प्री-बुकिंग 28 अप्रैल से शुरू होगी।
  • वनप्लस पैड टैबलेट में 9,510mAh की जंबो बैटरी दी गई है।

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने इस साल फरवरी में OnePlus Pad टैबलेट को लॉन्च किया था, हालांकि उस समय कीमत की घोषणा नहीं की थी। लेकिन, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने लेटेस्ट टैबलेट की कीमत की अनाउंसमेंट कर दी है। साथ ही, टैब पर मिलने वाले ऑफर्स की भी जानकारी साझा की है। आइए नीचे खबर में जानते हैं... और पढें: OnePlus Pad 3 Pro टैब 13.2 इंच डिस्प्ले के साथ मारेगा एंट्री! फीचर्स लीक

कितनी है OnePlus Pad की कीमत

OnePlus के मुताबिक, OnePlus Pad टैबलेट के 8GB RAM+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इसके टॉप-एंड मॉडल 12GB+256GB स्टोरेज को 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। और पढें: Tablets under 35000 on Amazon: OnePlus से लेकर Apple iPad तक, जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ आते हैं ये टैब

बैंक ऑफर की बात करें, तो ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। जबकि पुराने डिवाइस से एक्सचेंज करने पर 5000 रुपये तक की छूट दी जाएगी। वहीं, इसकी प्री-बुकिंग 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। और पढें: 12 इंच से बड़े डिस्प्ले वाले धाकड़ Tablets, गेमिंग से लेकर मूवी देखने तक का मिलेगा 1 नंबर अनुभव

ऐसे टैबलेट के स्पेसिफिकेशन

  • 11.61 इंच का LCD डिस्प्ले
  • MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर
  • 12GB LPDDR5 रैम
  • 256GB स्टोरेज
  • 13MP कैमरा
  • 8MP सेल्फी कैमरा
  • 9,510mAh की बैटरी
  • 67W SUPERVOOC चार्जिंग
  • Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम

वनप्लस पैड टैबलेट 11.61 इंच के LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 2800 x 2000 पिक्सल है। इसका रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और आस्पेक्ट रेश्यो 7:5 है। इसको HDR 10+ और Dolby Vision का सपोर्ट मिला है। इसकी बॉडी में मेटल का इस्तेमाल किया गया है।

स्मूथ फंक्शनिंग के लिए टैबलेट में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर, 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह टैब लेटेस्ट Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा डिटेल

नए टैबलेट के रियर पैनल में 13MP का कैमरा मौजूद है। इसमें EIS स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट दिया गया है और यूजर इसके जरिए 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, टैब के फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

OnePlus Pad टैबलेट में 9,510mAh की बैटरी दी गई है। इसको 67W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिला है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 60 मिनट में 90 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। इसके साथ ही टैब में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई 6, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, बीएलई और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स

वनप्लस के लेटेस्ट टैब के अन्य फीचर पर नजर डालें, तो इसमें फेस अनलॉक के साथ-साथ फाइल शेयरिंग और Dolby Audio सपोर्ट करने वाले दमदार स्पीकर मिलते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।