OnePlus Pad 4 टैबलेट 13.2 इंस बड़ी स्क्रीन और 13,380mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
OnePlus Pad 4 ने भारत में धमाकेदार एंट्री मार की है। यह टैब 8 तगड़े स्पीकर्स से लैस है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8 Elite Gen 5 तगड़ी चिप मिलती है। यहां जानें इसकी कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
Published By: Manisha | Published: Apr 30, 2026, 01:15 PM (IST)
OnePlus Pad 4 टैबलेट फाइनली भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप टैबलेट है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में 13.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। कंपनी ने टैब में PC जैसे मल्टीटास्किंग फीचर्स दिए हैं, जिसमें Resizable windows, drag-and-drop support और improved file management आदि शामिल है। साथ ही कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स का एक्सेस दिया है, जिसमें AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder मौजूद है। इस टैब में OnePlus Stylo Pro सपोर्ट भी मिलता है। आइए जानते हैं इस टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स।
OnePlus Pad 4 price in India and availability
कीमत की बात करें, तो OnePlus Pad 4 को 59,999 रुपये में पेश किया गया है। यह दाम टैब के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का है। इसका एक 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल भी मिलता है, जिसकी कीमत 64,999 रुपये है। लॉन्च ऑफर की बात करें, तो HDFC कार्ड के जरिए टैब पर 5000 रुपये का ऑफ मिल रहा है, जिसके बाद इसे 54,999 रुपये व 59,999 रुपये में खरीदा जा सकेंगे। इस टैब में आपको 2 कलर ऑप्शन Dune Glow और Sage Mist मिलेंगे।
जैसे कि हमने बताया इस टैब में OnePlus Stylo Pro stylus सपोर्ट मौजूद है, जिसे आप अलग से खरीद सकते हैं। OnePlus Stylo Pro stylus की कीमत 5,499 रुपये है। इस टैब की सेल 5 मई से भारत में शुरू होगी, जिसे आप कंपनी की साइट से खरीद सकेंगे।
OnePlus Pad 4 Specifications
फीचर्स पर नजर डालें, वनप्लस के टैब में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144hz का है। वहीं, रेजलूशन 3,153 × 2,048 पिक्सल है। इसमें Dolby Vision व 1000 Nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा, टैब Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। इसके साथ आपको 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलती है। यह टैब OxygenOS 16 पर काम करता है, जिसमें PC जैसे व AI फीचर्स मिलते हैं। PC फीचर्स की बात करें, तो Resizable windows, drag-and-drop support और improved file management आदि शामिल है। वहीं, AI फीचर्स में AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter और AI Recorder आदि का सपोर्ट मिलता है।
ऑडियो के लिए कंपनी ने वनप्लस के टैब में 8 स्पीकर्स दिए है, जिसके साथ 4 वूफर मौजूद है और 4 tweeters मिलते हैं। गेमिंग के दौरान टैब को गर्म होने से रोकने के लिए इसमें 40,670 square mm vapour chamber दिया गया है। टैब की बैटरी 13,380mAh की है। कंपनी का दावा है कि टैब सिंगल चार्ज पर 20 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक प्रोवाइड करता है। इसके साथ टैब में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। टैब में OnePlus Stylo Pro का सपोर्ट भी मौजूद है।
| OnePlus Pad 4 | Specifications |
|---|---|
| डिस्प्ले | 13.2 इंच LCD |
| रेजोल्यूशन | 3,153 × 2,048 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 144Hz |
| ब्राइटनेस | 1000 nits (पीक) |
| HDR सपोर्ट | Dolby Vision |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| रैम + स्टोरेज | 12GB RAM + 512GB स्टोरेज |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | OxygenOS 16 |
| PC फीचर्स | Resizable windows, drag & drop, improved file management |
| AI फीचर्स | AI Writer, AI Summary, AI Translate, AI Painter, AI Recorder |
| स्पीकर्स | 8 स्पीकर्स (4 वूफर + 4 ट्वीटर) |
| कूलिंग सिस्टम | 40,670 sq mm vapour chamber |
| बैटरी | 13,380mAh |
| वीडियो प्लेबैक | 20 घंटे (कंपनी दावा) |
| फास्ट चार्जिंग | 80W |
| स्टायलस सपोर्ट | OnePlus Stylo Pro |
OnePlus Pad 4 Competitors
Apple iPad Air (M2): OnePlus Pad 4 के दाम में आप Apple iPad Air (M2) को भी खरीद सकते हैं, जो कि अभी फ्लिपकार्ट से 58,599 रुपये में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें, तो इसें Apple M2 Chip दी गई है। इसकी स्टोरेज 128GB की है। इसमें आपको 12MP बैक व 12MP सेल्फी कैमरा मिलता है।
Apple Tab नहीं तो आप Samsung Galaxy Tab S9 FE+ का भी रूख कर सकते हैं। इस टैब के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल को आप अमेजन से 54,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस टैब में आपको 12.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह Exynos 1380 चिप से लैस है। इसकी बैटरी 10090mAh की है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।