Written By: Ashutosh Ojha | By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 29, 2026, 11:42 AM (IST)
Written By: Ashutosh Ojha | By: Ashutosh Ojha | Published: Jun 29, 2026, 11:42 AM (IST)
Samsung Galaxy Tab A9 एक कॉम्पैक्ट और हल्का टैबलेट है, जिसे आसानी से कहीं भी साथ ले जाया जा सकता है। इसमें 8.7-inch की डिस्प्ले दी गई है, जो वीडियो देखने, पढ़ाई करने और वेब ब्राउजिंग के लिए ठीक है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह टैबलेट Wi-Fi और 4G दोनों को सपोर्ट करता है, इसलिए बिना Wi-Fi के भी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है।
OnePlus Pad Lite उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखना, ऑनलाइन क्लास करना या इंटरनेट चलाना पसंद करते हैं। इसमें 11-inch की बड़ी डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 500 निट्स ब्राइटनेस की वजह से घर के अंदर और बाहर दोनों जगह स्क्रीन साफ दिखाई देती है। टैबलेट में 9340mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 11 घंटे तक वीडियो चला सकती है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी गई है।
Realme Pad Slim कम बजट में अच्छा ऑप्शन है। इसमें 10.4-inch की WUXGA+ डिस्प्ले दी गई है, जिससे वीडियो देखने और पढ़ने का अनुभव बेहतर मिलता है। टैबलेट में MediaTek Helio G80 प्रोसेसर, 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 7100mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, साथ ही इसका मेटल बॉडी डिजाइन और डुअल स्पीकर इसे प्रीमियम लुक देते हैं।
Motorola Pad 60 Neo उन यूजर्स के लिए अच्छा है जिन्हें तेज परफॉर्मेंस चाहिए। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन मीटिंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे काम आसानी से संभाल सकता है।
Redmi Pad 2 में 11-inch की 2.5K डिस्प्ले दी गई है, जिससे वीडियो और पढ़ाई का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है। इसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है, इसलिए एक साथ कई ऐप्स आसानी से चलाए जा सकते हैं। टैबलेट में 9000mAh की बड़ी बैटरी, Dolby Atmos स्पीकर और Redmi Active Pen का सपोर्ट भी मिलता है। HyperOS 2 और AI फीचर्स इसे और भी स्मार्ट बनाते हैं।
Lenovo Tab M9 रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाया गया टैबलेट है। इसमें 9-inch की डिस्प्ले दी गई है, जो वीडियो देखने, ऑनलाइन पढ़ाई और इंटरनेट चलाने के लिए पर्याप्त है। टैबलेट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। इसमें Wi-Fi और 4G दोनों का सपोर्ट है, जिससे कहीं भी इंटरनेट इस्तेमाल किया जा सकता है।
Nokia T21 उन यूजर्स के लिए अच्छा है जो पढ़ाई, नोट्स बनाने और लंबे समय तक सुरक्षित सॉफ्टवेयर अपडेट चाहते हैं। इसमें 10.3-inch की 2K डिस्प्ले दी गई है, जिससे पढ़ना और वीडियो देखना आसान होता है। टैबलेट में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलती है। यह Active Pen को सपोर्ट करता है, जिससे नोट्स और स्केच बनाए जा सकते हैं। साथ ही कंपनी इसमें 2 साल के Android अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है।
Acer Iconia Tab iM10-22 उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है जो पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट चाहते हैं। इसमें 10.36-inch की 2K IPS डिस्प्ले और क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ यह रोजमर्रा के काम आसानी से करता है। इसमें 16MP का रियर कैमरा, 8MP का फ्रंट कैमरा, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4G LTE कॉलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।