Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 17, 2026, 11:47 AM (IST)
OnePlus 15R Review
OnePlus ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन्स OnePlus 15 और OnePlus 13s के लिए OxygenOS 16.0.5.700 सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट के साथ यूजर्स को मार्च 2026 का Android सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है, जिससे फोन की सुरक्षा और बेहतर हो जाएगी। कंपनी ने इस अपडेट की जानकारी अपने ऑफिशियल फोरम के जरिए दी है। खास बात यह है कि यह अपडेट धीरे-धीरे रोलआउट किया जा रहा है, यानी सभी यूजर्स को एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग समय पर मिलेगा।
इस नए अपडेट में दोनों स्मार्टफोन्स के लिए कई यूजफुल फीचर्स और सुधार जोड़े गए हैं। सबसे पहले, टाइमर फीचर को बेहतर बनाया गया है। अब यूजर्स एक साथ कई टाइमर चला सकते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाएगी। साथ ही टाइमर अब यह भी बताएगा कि वह कब बंद होगा, जिससे काम को प्लान करना और आसान हो जाएगा। इसके अलावा Content Portal में भी सुधार किया गया है, जहां अब ऐप क्लोन सपोर्ट मिल रहा है। इसका मतलब है कि यूजर्स एक ही ऐप के अलग-अलग अकाउंट से कंटेंट शेयर कर सकेंगे।
OnePlus 15 के लिए इस अपडेट में एक खास नया ऑप्शन जोड़ा गया है ‘Automatically open received files’ इस फीचर की मदद से यूजर्स यह तय कर सकते हैं कि उन्हें मिले हुए फाइल्स अपने आप खुलें या नहीं। इससे प्राइवेसी और कंट्रोल दोनों बेहतर होते हैं। वहीं OnePlus 13s में एक नया ‘Motion Cues’ फीचर जोड़ा गया है। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें चलती गाड़ी में फोन इस्तेमाल करते समय चक्कर या मोशन सिकनेस होती है। यह फीचर स्क्रीन पर हल्के विजुअल संकेत दिखाकर आंखों और दिमाग के बीच संतुलन बनाने में मदद करता है।
अगर आप इन स्मार्टफोन्स के यूजर हैं, तो आप इस अपडेट को आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए Settings में जाकर System और फिर System Updates में जाएं। अपडेट डाउनलोड करते समय ध्यान रखें कि आपका फोन Wi-Fi से कनेक्टेड हो और बैटरी पर्याप्त हो या फोन चार्जिंग पर लगा हो। यह अपडेट न सिर्फ नए फीचर्स लाता है बल्कि फोन की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी को भी बेहतर करता है, जिससे यूजर्स को एक बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिलता है।