Motorola Edge 70 Pro भारत में जल्द देगा दस्तक! अप्रैल में होगी लॉन्चिंग
Motorola Edge 70 Pro फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देने सकता है। दरअसल, Flipkart पर नया Moto फोन Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है।
Published By: Manisha | Published: Apr 13, 2026, 08:46 PM (IST)
Motorola Edge 70 Pro स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है। हालांकि, Flipkart पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के नाम को रिवील नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि यह Motorola Edge 70 Pro फोन हो सकता है। यह फोन हाल ही में सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। इस सर्टिफिकेशन के जरिए जानकारी मिली थी कि फोन जल्द ही भारत में दस्तक देगा। अब कंपनी ने नए मोटोरोला फोन की लॉन्चिंग को टीज कर दिया है। यहां जानें डिटेल्स।
Motorola Now Teasing New Phone
Flipkart पर नए Motorola स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को टीज किया गया है। फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। इस साइट में फोन Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है। इस लिस्टिंग के जरिए रिवील हो गया है कि फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, कंपनी फोन में ब्लू, ग्रीन व व्हाइट कलर ऑप्शन पेश करेगी।
इसमें आपको “tailored-fabric finish”, “satin-luxe finish” और marble finish” जैसे ऑप्शन मिलेंगे। फ्लिपकार्ट साइट के यूआरएल में रिवील किया गया है कि “Moto Coming Soon Apr26”। इसका मतलब यह फोन अप्रैल में ही लॉन्च होगा। जल्द ही कंपनी फोन की लॉन्च डेट भी रिवील कर देगी।
Motorola Edge 70 Pro Specs leak
जैसे कि हमने बताया हाल ही में Motorola Edge 70 Pro फोन ऑनलाइन लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था। लीक की मानें, तो कंपनी फोन को 6500mAh बैटरी के साथ पेश करने वाली है, जिसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने फोन के फीचर्स से जुड़ी भी कोई जानकारी शेयर नहीं की है। कहा जा रहा है कि मोटो का यह फोन लो-लाइट फोटोग्राफी करन में सक्षम होगा। इसके अलावा, फोन में wireless charging, Wi-Fi 6E और NFC सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।