Acer Iconia iM11 5G टैबलेट 11.45 इंच स्क्रीन और 7400mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Acer Iconia iM11 5G को कंपनी ने लेटेस्ट टैब के तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस टैब को प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन व डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां जानें कीमत और खूबियां।

Published By: Manisha | Published: May 07, 2026, 02:00 PM (IST)

Acer Iconia iM11 5G टैबलेट भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट है, जिसे कंपनी ने प्रोडक्टिविटी, मनोरंजन व डेली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। फीचर्स की बात करें, तो इस टैब में आपको 11.45 IPS डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, यह टैब MediaTek MT8791 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए टैब में 1 नहीं बल्कि 2 कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसमें 16MP मेन व 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए टैब में फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। टैब की बैटरी 7400mAh की है। कनेक्टिविटी के लिए टैब में 5G सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मौजूद है। आइए जानते हैं टैब की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 टैबलेट 10,200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेक्स

Acer Iconia iM11 5G Price in India

कंपनी ने Acer Iconia iM11 5G को 25,499 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस टैब को Acer स्टोर व ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ Amazon और Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने टैब में ब्लू व सिल्वर कलर ऑप्शन पेश किया है। और पढें: 20000 रुपए से कम में मिल रहे ये 8 धांसू Smart TV, मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

Acer Iconia iM11 5G Specs

फीचर्स पर नजर डालें, तो Acer Iconia iM11 5G टैब में 11.45 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1440 × 2200 पिक्सल है। इसकी ब्राइटनेस 450 Nits की है। कंपनी ने इस टैब को stylus सपोर्ट के साथ पेश किया है। परफॉर्मेंस के लिए टैब में MediaTek MT8791 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें आपको 2 Cortex-A78 कोर, जिनकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। वहीं, 6 Cortex-A55 cores की स्पीड 2.0GHz है। साथ ही चिप में AI Processing Unit (APU) क्षमता भी मौजूद है, जो कि edge-AI और on-device AI ऐप के लिए 2.6 TOPS डिलीवर करता है। यह टैबलेट Android 15 के साथ आया है। कंपनी ने इसमें 8GB RAM + 128GB स्टोरेज भी दी है। हालांकि, आप टैब की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं।

इस टैब में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 16MP प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए कंपनी ने इस टैब में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साथ ही इसकी बैटरी 7400mAh की है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस टैब में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और GPS सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पावर बटन में मिलता है।

Acer Iconia iM11 5G स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले 11.45 इंच IPS डिस्प्ले
रेजलूशन 1440 × 2200 पिक्सल
ब्राइटनेस 450 Nits
स्टायलस सपोर्ट हां
प्रोसेसर MediaTek MT8791
CPU कॉन्फिगरेशन 2× Cortex-A78 @ 2.4GHz + 6× Cortex-A55 @ 2.0GHz
AI क्षमता 2.6 TOPS APU (Edge-AI और On-device AI सपोर्ट)
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15
रैम 8GB
स्टोरेज 128GB
स्टोरेज एक्सपेंशन माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक
रियर कैमरा 16MP + 2MP डुअल कैमरा
फ्रंट कैमरा 8MP
ऑडियो स्टीरियो स्पीकर्स
बैटरी 7400mAh
फास्ट चार्जिंग 18W
कनेक्टिविटी 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS
सिक्योरिटी साइड फिंगरप्रिंट सेंसर (पावर बटन में)

Acer Iconia iM11 5G को ये टैब देंगे करारी टक्कर

Lenovo Idea Tab

Lenovo Idea Tab के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस टैब में 11 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, इसकी बैटरी 7040mAh की है। ऑडियो के लिए इसमें 4 स्पीकर मौजूद है।

Motorola Pad 60 Neo

Motorola Pad 60 Neo के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज को आप 23,775 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस टैब में 11 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टैब MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, इसकी बैटरी 7040mAh की है। कंपनी ने इसमें 8MP का रियर व 5MP का फ्रंट कैमरा दिया है।

HONOR Pad X9

HONOR Pad X9 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज को आप 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस टैब में 11.5 इंच का डिस्प्ले दिया है। यह टैब Snapdragon 685 प्रोसेसर से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें 6 स्पीकर मौजूद है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।