Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

Mothers Day Special Gift Idea: इस मदर्स डे अगर आप भी अपना मां को कुछ अच्छा गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यहां देखें 10 हजार से कम में मिलने वाले कुछ धाकड़ स्मार्टफोन्स की लिस्ट।

Published By: Manisha
Published: May 07, 2026, 09:02 PM (IST)

Mothers Day Special: मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन हर कोई अपनी मां को इम्प्रेस करने के लिए उन्हें कुछ न कुछ तोहफा देते हैं। अगर आपने अभी तक नहीं सोचा कि आप इस मदर्स डे मां को तोहफे में क्या दे रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद करने वाला है। इस आर्टिकल में हम आपको टॉप-5 स्मार्टफोन्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे आप 10000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। ज्यादातर मां हैवी टेक यूजर नहीं होती... उन्हें बेसिक फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहिए होता है... अगर आपका बजट भी कम हैं... तो आप इन 10000 रुपये से कम के फोन को उन्हें तोहफे में देकर खुश कर सकते हैं।

Motorola Moto G06

Motorola Moto G06 को आप 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह दाम फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज का है। यह फोन Mediatek Helio G81 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 7000mAh की है।

Samsung Galaxy M07

Samsung Galaxy M07 को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल मौजूद है। इस फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Helio G99 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा मिलता है। वहीं, फोन की बैटरी 5000mAh की है।

Redmi A5

Redmi A5 के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज को महज 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Octa Core प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 32MP कैमरा मिलता है। वहीं, फोन की बैटरी 5200mAh की है।

Ai+ Pulse 2

Ai+ Pulse 2 के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 6.745 इंच डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन T7250 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 6000mAh की है।

POCO C81x

POCO C81x हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ है, जिसे आप 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे। यह दाम फोन के 3GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल का है। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में आपको 6.88 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसके फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का कैमरा मौजूद है। फोन की बैटरी 5200mAh की है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।