Motorola के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल Motorola Razr Fold फोन की लॉन्च डेट कंफर्म, क्या Samsung की दबदबा होगा कम ?
Motorola Razr Fold की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन होने वाला है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। यहां जानें फीचर्स।
Published By: Manisha | Published: May 07, 2026, 03:57 PM (IST)
Motorola फाइनली भारतीय मार्केट में अपना पहला बुक स्टाइल स्मार्टफोन लेकर आने वाली है। पिछले काफी समय से यह फोन्स लीक्स का हिस्सा बना हुआ था। हाल ही में कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग को टीज किया और अब आखिरकार कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट को कंफर्म कर दिया है। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। कई इंटरनेशनल मार्केट में फोन को पेश किया जा चुका है। फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के टैब में 8.1 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, फोन की बैटरी 6000mAh की होगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल्स।
Motorola India ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Motorola Razr Fold फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन भारत में 13 मई को लॉन्च होगा। जैसे कि हमने बताया फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। कंपनी की साइट पर भी फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिसके जरिए फोन के फीचर्स सामने आ चुके हैं।
Motorola Razr Fold Specs
फीचर्स की बात करें, तो मोटोरोला के फोन में 8.1 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जाने वाला है। वहीं, फोन का कवर डिस्प्ले 6.56 इंच का होगा। डिस्प्ले में कंपनी 6200 Nits तक की ब्राइटनेस देने वाली है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइडड सेंसर व 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने वाला है। पानी से बचाव के लिए कंपनी फोन में IP46, IP48, IP49 रेटिंग देने वाली है।
इतना ही नहीं कंपनी इस फोन को Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में पेश करने वाली है। इसके साथ फोन में 2 वेरिएंट्स मिल सकते हैं, जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिल सकती है।
Samsung का दबदबा होगा कम?
यूं तो भारतीय मार्केट में मौजूदा समय में कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लेकर आती है, जिसमें सबसे टॉप पर Samsung का नाम मौजूद है। पिछले साल सैमसंग ने Samsung Galaxy Z Fold 7 को मार्केट में पेश किया था। वहीं, इस साल जुलाई में Samsung Galaxy Z Fold 8 को लेकर आने की तैयारी है। नेक्स्ट जनरेशन सैमसंग फोल्डेबल फोन लॉन्च से पहले मोटोरोला कंपनी मार्केट में अपना बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन लेकर आने वाली है। माना जा सकता है कि मोटोरोला फोल्डेबल फोन आने से सैमसंग फोल्ड फोन इंडस्ट्री की बादशाहत कम हो सकती है। हालांकि, यह सब मोटोरोला फोन की कीमत और फीचर्स पर निर्भर करता है।
Samsung Galaxy Z Fold 7 की बात करें, तो कंपनी ने इसे 1,74,999 रुपये में पेश किया था। इस फोन में आपको 8 इंच का मेन और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का कैमरा दिया गया है। इसकी बैटरी 4,400mAh की है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।